मगध रेंज के आईजी विकास वैभव को रजनीश कुमार झुन्ना ने दी जन्मदिन की बधाई

डॉ अनमोल कुमार
गयाजी|
आज मगध रेंज के आईजी श्री विकास वैभव जी से मुलाकात कर गया जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रजनीश कुमार झुन्ना ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर रजनीश कुमार झुन्ना ने कहा कि विकास वैभव जी का नाम ही उनके व्यक्तित्व और कार्यशैली की झलक प्रस्तुत करता है। इनके नाम में विकास भी है और वैभव भी। इनके विचारों और कार्यों में बिहार के विकास के प्रति समर्पण स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। इनके मन में हमेशा बिहार की तरक्की और समाज के कल्याण की भावना रहती है।
उन्होंने कहा कि विकास वैभव जी की एक विशेष खूबी यह है कि वे गरीब हों या अमीर, हर व्यक्ति को समान सम्मान देते हैं। आज के दौर में समाज को ऐसे ही संवेदनशील और जनसुलभ अधिकारियों की आवश्यकता है। आमतौर पर लोग पुलिस से भय महसूस करते हैं, लेकिन विकास वैभव जी ने अपने व्यवहार से पुलिस की एक जनहितैषी और पब्लिक फ्रेंडली छवि प्रस्तुत करने की सकारात्मक पहल की है।
रजनीश कुमार झुन्ना ने उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि वे इसी तरह समाज और बिहार के विकास के लिए अपना योगदान देते रहें तथा अपने नेक कार्यों से लोगों के बीच विश्वास और सम्मान कायम रखें।इस अवसर पर विजय कुमार मिट्ठू, विजय शर्मा, रामाश्रय सिंह, सोनू सिमी, राकेश सिन्हा पुरेंद्रसावर्ण,गौतम,महेश शर्मा,सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews