झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा : रांची में बोकारो के स्टॉल पर उमड़ी आगंतुकों की भीड़

झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा : रांची में बोकारो के स्टॉल पर उमड़ी आगंतुकों की भीड़

  • आयरन क्लस्टर के उत्पादों एवं कृषि उपयोगी उपकरणों को लेकर दिखी विशेष रुचि, लुगुबुरु महोत्सव की ऐतिहासिकता एवं सांस्कृतिक विरासत से भी रूबरू हो रहे आगंतुक

रांची के खेलगांव स्थित हॉल-बी में झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी में बोकारो जिले का स्टॉल आगंतुकों के आकर्षण का केंद्र* बना हुआ है। स्टॉल पर *बड़ी संख्या में पहुंच रहे विजिटर्स बोकारो के स्थानीय उत्पादों, पारंपरिक कारीगरी एवं उद्यमिता से जुड़ी सामग्रियों में विशेष रुचि* दिखा रहे हैं।

स्टॉल में प्रदर्शित *आयरन क्लस्टर के वेंडर्स द्वारा निर्मित विभिन्न प्रकार के औजारों एवं कृषि कार्यों* में उपयोगी उपकरणों को देखने के साथ ही लोग *इनके उपयोग, गुणवत्ता एवं विशेषताओं की जानकारी प्राप्त* कर रहे हैं। कई आगंतुक *इन उत्पादों की खरीदारी भी कर* रहे हैं।

वहीं, स्टॉल में लगी *एलईडी स्क्रीन पर वन डिस्ट्रिक्ट, वन डेस्टिनेशन* के तहत बोकारो के *राजकीय महोत्सव लुगुबुरु से संबंधित वीडियो फिल्म* का प्रदर्शन किया जा रहा है। इसमें *लुगुबुरु की ऐतिहासिकता, समृद्ध परंपरा, सांस्कृतिक विरासत एवं धार्मिक महत्ता* को दर्शाया गया है। आगंतुक *इस वीडियो फिल्म को काफी उत्सुकता* के साथ देख रहे हैं।

प्रदर्शनी के माध्यम से *एक ओर जहां बोकारो के स्थानीय उत्पादों एवं उद्यमियों को व्यापक बाजार* उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर *जिले की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन संबंधी पहचान को राज्य स्तर पर प्रचारित-प्रसारित* किया जा रहा है।

कार्यक्रम के सफल संचालन एवं स्टॉल के समन्वय में *उपनिदेशक पीआरडी श्री रवि कुमार, जिला खेल पदाधिकारी श्रीमती हेमलता बून एवं डीपीएम, जेएसएलपीएस श्री अनिल डुंगडुंग* की अहम भूमिका रही। साथ ही, *महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी) के प्रतिनिधि* भी उपस्थित रहे।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ