पुज्यपाद जगद्गुरु शंकराचार्य गोवर्धन पीठाधीश्वर महाराज जी के शिष्य ब्राह्मण भूषण डॉक्टर प्रेमचंद झा अधिवक्ता के सानिध्य में हिंदू राष्ट्र नेपाल एवं गो संरक्षण पर टिकापुर गौशाला तिकापुर सुदूर पश्चिम प्रदेश, नेपाल में संगोष्ठी संपन्न हुआ ।
श्री झा जी ने सनातन मान बिंदुओं के रक्षा के लिए गोवर्धन मठ पुरी से चलाए जा रहे अभियान का जानकारी दिया।
उनका कहना है समस्याएं हजारों हैं लेकिन जब तक नेपाल हिंदू राष्ट्र नहीं होता एवं सनातन परंपरा से शासन स्थापित नहीं होता तब तक किसी भी मान बिंदुओं का रक्षा पूर्ण रूप से नहीं हो सकता है ,इसके लिए सभी को जोड़ने का प्रयास करना चाहिए। श्री प्रेमचंद झा जी ने सभी से निवेदन किया की अपने-अपने घर में राष्ट्रीय ध्वज के साथ-साथ सनातन ध्वज भी लगावे।
पूज्यपाद गोवर्धन पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य जी ने घोषणा किया था जल्द नेपाल हिंदू राष्ट्र होगा इसके लिए सभी को एक साथ प्रयास करना चाहिए ।
टिकापुर गौशाला के अध्यक्ष श्री उत्तम कुमार शाह ,भारत नेपाल जन मैत्री संगठन के श्रीमती सुमन धीमाल, गो सेवक अनंत खड़का, नितिन कुमार चक्रवर्ती एवं अन्य गो भक्तों ने अपने विचार रखें । हम नेपाल भव्य बनाएंगे हम हिंदू राष्ट्र बनाएंगे जय घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
हर हर महादेव।
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews