प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां बागेश्वरी देवी मंदिर नेपालगंज, नेपाल में मां भगवती से हिंदू राष्ट्र के लिए पूजा अर्चना के उपरांत कई जगह हिंदू राष्ट्र सम्मेलन का आयोजन किया गया।
पूज्यपाद जगद्गुरु शंकराचार्य गोवर्धन पीठाधीश्वर महाराज जी के शिष्य ब्राह्मण भूषण डॉक्टर प्रेमचंद झा अधिवक्ता ने सनातन परंपरा के बारे में बताते हुए कहा पूरा विश्व में धर्म एक ही है, जिसका नाम है सनातन वैदिक आर्य हिंदू धर्म और जितने भी हैं वह विचारधारा है, पंथ हैं, मजहब हैं, ईसी प्रकार भगवान भी एक ही हैं, उन्हीं को कोई साकार रूप में, कोई निराकार रूप में, कोई शगुन रूप में पूजते हैं, ईसी प्रकार भगवान भी एक ही हैं। हमारे यहां चार युग होते हैं, चार धाम होते हैं, चार भगवान के अवतार होने वाले हैं, चार जगह कुंभ होता है, चार वेद है, चार वर्ण हैं, चार आश्रम है,
ईस चारों धाम का उद्धार करने के लिए ईसा से 507 वर्ष पूर्व भगवान शंकर का पादुरभाव हुआ उस समय संसार में ईशा थे ना मोहम्मद पूरे विश्व के जगत गुरु शंकराचार्य ही होते थे और सिर्फ 32 वर्ष के अवस्था में चारों धाम का पुनर उद्धार कर चार पीठ का स्थापना किया और उन्होंने कहा जो ईस पीठ पर आचार्य रूप में विराजमान होंगे वही हमारे रूप होंगे, उस परंपरा का निर्वाह करने वाले गोवर्धन पीठ पुरी के 145 वां शंकराचार्य जी महाराज भारत एवं नेपाल के सीमा में सनातन मान बिंदुओं के रक्षा के लिए अभियान चल रहे हैं उनका कहना है सनातन धर्म बचेगा तो मानव का कल्याण होगा, विश्व में शांति होगा एवं आने वाले समय में सनातन धर्म का परचम विश्व में लहराएगा ।
अभी विश्व का सबसे बड़ा सनातन ध्वज पुरी में लहराया गया है ।
आप सभी से आग्रह है अपने-अपने क्षेत्र में अपने-अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ-साथ सनातन ध्वज लगावे ।
कार्यक्रम में उपस्थित भक्तों ने बड़े उत्साह के साथ गोवर्धन मठ पुरी से पूज्य शंकराचार्य जी महाराज द्वारा चलाए जा रहे हैं अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आश्वासन किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में भारत नेपाल जन मैत्री संगठन संयोजक श्रीमती सुमन धीमाल, विश्व हिंदू परिषद नेपाल के कृष्णा देवी पांडे, आशीष गुप्ता, बालकानंद जी, पार्वती देवी अर्याल, वार्ड अध्यक्ष विवेक बाजपेई ,अधिवक्ता विश्वजीत तिवारी ,समाजसेवी जितेंद्र सिंह ठाकुर, समाज सेवी विश्वजीत वर्मा, समाज सेवी कृष्ण मुरारी भट्ट, सुनील सिंह, भीम सिंह पटेल एवं अन्य सक्रिय रहे । हर हर महादेव।
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews