शब्दाक्षर द्वारा दीपावली स्नेह मिलन व काव्य अनुष्ठान ंसंपन्न

शब्दाक्षर राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था राजस्थान ईकाई द्वारा गायत्री शक्तिपीठ मंदिर परिसर में दीपावली स्नेह मिलन व काव्य गोष्ठी की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शब्दाक्षर राष्ट्रीय संरक्षक वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ दयाशंकर जांगिड ने की। मुख्य अतिथि समाजसेवी कैलाश चोटिया तथा मुख्य वक्ता इंजीनियर भंवरलाल जांगिड थे। मंच पर शब्दाक्षर प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार जांगिड प्रदेश संगठन मंत्री मुरली मनोहर चोबदार प्रचार मंत्री पंकज शाह महेश मिश्रा जगदीश प्रसाद जांगिड़ थे।
कार्यक्रम में कवियों ने एक से बढ़कर एक सरस रचनाएं प्रस्तुत कर समां महकाया। कवि श्रीकांत पारीक सुरेश कुमार जांगिड संत कुमार सोनी जगदीश प्रसाद जांगिड रमाकांत सोनी दिनेश शर्मा चक्रपाणि मिश्रा महेन्द्र कुमावत ओमप्रकाश सैन पंकज शाह सज्जन जोशी राजेश जैन ने गीत गजल कविताएं सुनाकर महफिल में चार चांद लगाएं। राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह ने दूरभाष पर स्थानीय कवियों को दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम में सीताराम घोडेला बाबूलाल शर्मा रामावतार सबलानिया टी.एम त्रिपाठी दिनेश चन्देल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शब्दाक्षर जिलाध्यक्ष कवि रमाकांत सोनी ने किया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें|
हमारे फेसबुक पेज से जुड़े
https://www.facebook.com/divyarashmimag
हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें
https://www.youtube.com/divyarashminews
हमें ट्विटर पर फॉलो करे :-
https://x.com/DivyaRashmi8
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews