कोमल भंवरिया के करकमल, ग्राम-विकास हो सफल

कोमल भंवरिया के करकमल, ग्राम-विकास हो सफल

कुमार महेंद्र
बाईस वर्ष की युवा नेत्री,
हौसलों में नई उमंग।
सपनों को मिला नया आकार,
विकास के खिलेंगे नए रंग।
झुंझुनूं के नवनिर्माण हेतु,
संकल्प रहे मन में अटल।
कोमल भंवरिया के करकमल,ग्राम-विकास हो सफल।।


ढांढण के संस्कारों में पली,
जितरवालों की ढाणी की बनीं शान।
मायके-ससुराल का गौरव बढ़ाया,
लोकतंत्र में गढ़ा नया कीर्तिमान।
जन-जन के मन में आशा जागी,
विकास का संकल्प हो प्रबल।
कोमल भंवरिया के करकमल,ग्राम-विकास हो सफल।।


नई पीढ़ी की प्रखर पहचान,
शिक्षा-प्रगति का नव संचार।
शेखावाटी की पावन धरा पर,
चहुँमुखी उन्नति हो साकार।
किसान-मजदूर के जीवन में,
खुशहाली का हो नव संबल।
कोमल भंवरिया के करकमल,ग्राम-विकास हो सफल।।


नारी शक्ति की गौरवशाली शान,
बढ़े झुंझुनूं जिले का मान।
नित नए कीर्तिमान हों स्थापित,
जनहित के संकल्प हों महान।
सेवा-पथ पर रहें अविचल,
आपका कार्यकाल हो उज्ज्वल।
कोमल भंवरिया के करकमल,ग्राम-विकास हो सफल।।


कुमार महेंद्र
(स्वरचित मौलिक रचना)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ