"अन्नकूट महोत्सव"
(भक्ति, प्रकृति और अन्न का महापर्व)रचना - डॉ. रवि शंकर मिश्र "राकेश"
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
गिरिराज की पावन छाया,
कृष्ण-कृपा का अनुपम दान,
अन्नकूट का पर्व सुहाना,
गूँजे जय-जयकार महान।
मेघ गरजते, नभ था काँपता,
संकट में था ब्रज की शान,
अँगुली पर गिरिराज उठाकर,
कृष्ण ने रखा ब्रज का मान।
छप्पन भोग सजे थालों में,
महका श्रद्धा का संसार,
श्रद्धा के पकवान सजाकर,
भक्त करें प्रभु का सत्कार।
अन्न नहीं केवल आहार है,
जीवन का आधार महान,
अन्नपूर्णा की कृपा समाहित,
इसमें बसते प्राण-विधान।
धरती माता धान्य लुटाती,
प्रकृति बाँटती मुक्त उल्लास,
वन, उपवन, गिरि, गौवंशों से,
जीवन पाता नव-विकास।
अन्न बचे, हर भूखा तृप्त हो,
सेवा का विस्तार रहे,
प्रेम, दया और सद्भावों से,
सुंदर यह संसार रहे।
दीप जले विश्वास हृदय में,
मंगलमय हो घर-परिवार,
कृष्ण-कृपा की वर्षा होवे,
सुखमय हो जग-संसार।
अन्नकूट का यही संदेश,
यही सनातन सतत् ज्ञान,
अन्न का हो आदर, पूजन,
यही सनातन धर्म-विधान।
🌺 जय श्री गोवर्धनधारी! जय श्रीकृष्ण! 🌺
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews