यम-यमुना-सा पावन, भाई-बहन का प्यार
कुमार महेंद्रकार्तिक शुक्ल द्वितीया आई,
खुशियों से महका संसार।
स्नेह-सुधा की लहरें उमड़ीं,
महका घर-आँगन का द्वार।
मंगल कामनाओं से महके,
रिश्तों के पावन उपहार।
यम-यमुना-सा पावन, भाई-बहन का प्यार।।
यम-यमुना की अमर कहानी,
प्रेम-आस्था का विस्तार।
यमुना ने यम को तिलक लगाया,
स्नेह-सुधा की बही रसधार।
बहन करे मंगल कामनाएँ,
भाई के जीवन में हों खुशियाँ अपार।
यम-यमुना-सा पावन, भाई-बहन का प्यार।।
नेह-अनुबंध अनमोल निराला,
स्नेह-सुधा की मधुर फुहार।
भाई देता रक्षा का वचन,
बहन सँवारे सुख-संसार।
विपदा के बादल घिर आएँ,
बनते दोनों एक-दूजे के आधार।
यम-यमुना-सा पावन, भाई-बहन का प्यार।।
भ्राता-भगिनी का बंधन पावन,
निश्चल स्नेह का अनुपम सार।
दूर रहें चाहे दोनों,
मन में रहता नेह अपार।
पुनीत बेला में अनुपस्थिति का भान,
दोऊ नयन बहाएँ अश्रुधार।
यम-यमुना-सा पावन, भाई-बहन का प्यार।।
कुमार महेंद्र
(स्वरचित मौलिक रचना)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews