आदर्श परिवार
अरुण दिव्यांशजहाॅं आदर सत्कार शिष्टता ,
जहाॅं शील गुण भरा संपन्न ।
ये लक्ष्मी गणेश शारदे कृपा ,
नहीं हो पाता है घर विपन्न ।।
जहाॅं मातृ कृपा की बारिस ,
वहीं उपजता यह संस्कार ।
जिसके हृदय में हो करुणा ,
मानवता जीवन का आधार ।।
जहाॅं होते बुजुर्ग सम्मानित ,
जिनके अनुभव ही गलेहार ।
आदर स्नेह बसे जहाॅं उर में ,
प्यार की बारिश मूसलाधार ।।
आदर्श परिवार कहलाए वही ,
जो होते हैं अनुकरणशील ।
जिस घर प्यार बहुत गहरा ,
जन जन रहते सबसे मिल ।।
आदर्श परिवार वह कहलाता ,
जिससे दूसरे लेते हैं शिक्षा ।
सत्कार व्यवहार जहाॅं समृद्ध ,
जिसकी अन्य करे समीक्षा ।।
पूर्णतः मौलिक एवं
अप्रकाशित रचना
अरुण दिव्यांश
छपरा ( सारण )बिहार ।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews