स्वाभिमान साहित्य मंच का 51वां राष्ट्रीय कवि दरबार: गुरुपर्व और कार्तिक दीपावली को समर्पित भव्य आयोजन

स्वाभिमान साहित्य मंच का 51वां राष्ट्रीय कवि दरबार: गुरुपर्व और कार्तिक दीपावली को समर्पित भव्य आयोजन

पटियाला।स्वाभिमान साहित्य मंच की ओर से 51वां राष्ट्रीय कवि दरबार उत्साह के साथ आयोजित किया गया, जो गुरु पर्व और कार्तिक दीपावली को समर्पित रहा। कार्यक्रम की संस्थापिका डॉ. जसप्रीत कौर प्रीत और आयोजक नरेश कुमार आष्टा रहे। सिंगापुर से गोपाल सिन्हा ने अध्यक्षता की, जबकि पटियाला की जागृति गौड़ ने शानदार संचालन किया।
कार्यक्रम का आगाज जागृति गौड़ के द्वारा मां सरस्वती वंदना से किया गया। सभी को गुरु नानक देव जी के जन्मोत्सव की बधाई और कार्तिक दीपावली के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके बाद देश-विदेश के रचनाकारों ने अपनी कविताओं से समां बांध दिया। कार्यक्रम की शुरुआत पटना से सिद्धेश्वर जी द्वारा की गई ।उनके द्वारा आजाद ग़ज़ल
को सुनाया गया।
"जिंदगी तू मौत से घबराती क्यों है,
जीने के पहले तू मर जाती क्यों है "
बेहतरीन ग़ज़ल के लिए सभी ने हौसला बढ़ाया।इसके पश्चात् संचालिका जागृति गौड़ की ओर से गुरु नानक देव जी के बारे में विस्तार से बताया गया ।कार्यक्रम में लखनऊ से कवयित्री विजय कुमारी मौर्य"विजय" जी ने एक छंद में भ्रष्टाचार की बखिया उधेड़ दी ।
"नहिं बन सकते सपूत तुम देश के तो
बन के कपूत भ्रष्टाचार ना बढ़ाइए।"
विजयी जी ने सभी में जोश भर दिया।इसके बाद सहोदर गुना मध्यप्रदेश से आनन्द गुर्जर जी ने जवानी पर
ऊर्जावान ग़ज़ल
"शूल सी तीखी जवानी, फूल सी मीठी जवानी ।
देश के कुछ काम आए आग पानी और जवानी ।।"
सुनकर मंत्रमुग्ध कर दिया। बेंगलुरु, कर्नाटक से एकलव्य केसरी ने तरनुम में बेहतरीन ग़ज़ल
"नहीं आसां है सब मिलना, कहीं कुछ छूट जाता है
किसी पर लुट रहे हैं हम, कभी कोई लूट जाता है"
सुनाई । ये बा कमाल ग़ज़ल सभी के हृदय को छू गई। पचोर से सन्तोष मालवीय जी ने गुरु नानक देव जी के बारे सभी को महत्वपूर्ण जानकारी
साझा की। सागर से दिव्यांजलि सोनी'दिव्या' ने राधा कृष्ण पर बहुत बढ़िया प्रस्तुति दी।
"राधा कान्हा में और,
कान्हा राधा में सांचा।
रूप नहीं जग में ऐसा,
प्रेम मिलन का कांचा।।"
भूपेन्द्र सिंह देव ताऊजी ने भाव विभोर कर देने वाली मार्मिक रचना प्रस्तुत की ।
"मैं एक ऐसा गधेरा जिसके किनारों पर हंसी का सुर्ख फूल खिला था।
पर गहराई में दर्द का गाढ़ा पानी बह रहा था। कोई प्यासा भी नहीं पी रहा था।"
नलखेड़ा मध्य-प्रदेश से कमलेश तिवारी- जी ने मनहरण घनाक्षरी कवित्त छंद में वंदना के स्वर
"गौरा-शम्भू गजानन, ईष्ट-देव मातृभूमि ।
देवगुरु माता-पिता, शीश मैं नवाता हूँ।।"
गूंजे, सभी भक्ति भाव से ओतप्रोत हो गए
जितेन्द्र किशोर सुपौल ,बिहार से बाबू जी पर बहुत खूबसूरत कविता सुनाई और वाह- वाही लूटी। सच्चिदानंद किरण भागलपुर ने भोजपुरी गीत सुनाया।
"सरगम ताल तलैया से निकले
प्रेम प्रीति प्रेरित स्वर तान तन मन
कर जाये मधुवन सा----"
डॉ. मोहिनी 'स्नेह 'मेरठ से बहुत खूबसूरत प्रार्थना की।
"ऐसी कृपा बरसाना प्रभु, मन में अँधियारा हो ना,
सच की राह पे पग बढ़ते रहें, नीयत में खोट ज़रा भी हो ना।"
सुना कर सभी को आत्मविभोर कर दिया।
जागृति गौड़ पटियाला पंजाब ने संचालन के साथ एक कविता भी सुनाई ।
दीपों का प्रकाश और नानक का दर्शन यही सिखाए,
मन का तम मिटे, इंसान इंसान के काम आए। जिसे सुनकर सभी ने तालियों से हौसला बढ़ाया। अंत में कार्यक्रम के अध्यक्ष गोपाल सिन्हा सिंगापुर से सभी रचनाकारों की रचनाओं के संबंध में बेहतरीन टिप्पणियां कीं और सभी का हौसला बढ़ाया।साहित्य के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने कार्तिक पूर्णिमा और नानक पर कविता पढ़ी।
"कार्तिक पूर्णिमा का शुभ दिन आया,
अंबर पर धवल पूर्ण चंद्र मुस्कुराया।"
कार्यक्रम का संचालन जागृति गौड़ ने बेहतरीन ढंग से निभाया और वाह वाही लूटी ।इस प्रकार 51वां राष्ट्रीय कवि दरबार गुरुपर्व और कार्तिक दीपावली को समर्पित हुआ। संस्थापिका डॉ. जसप्रीत कौर प्रीत औऱ अध्यक्ष नरेश कुमार आष्टा ने सभी का धन्यवाद किया।
कार्यक्रम को यूट्यूब चैनल स्वाभिमान साहित्य पर लाइव प्रसारण किया गया।जिसे दर्शकों ने बहुत स्नेह और आशीर्वाद दिया।प्रस्तुति दुर्गेश मोहन
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ