मौन से हुंकार तक

मौन से हुंकार तक

अरुण दिव्यांश
इजहार से इन्कार तक ,
हीनता से है प्यार तक ।
कैसे जी रहा ये जीवन ,
इस मौन से हुंकार तक ।।
नैया कैसे ये पार लगेगी ,
इस घाट से ले उस घाट ।
कैसे चलेंगे कितने थकेंगे ,
कैसे अंत होगा ये बाट ।।
इस पार से उस पार तक ,
संभ्रांत से लाचार तक ।
साईकिल से कार तक ,
पुकार से चीत्कार तक ।।
यह बाट चलता जाता है ,
यह पथ बना विधाता है ।
पथिक थक जाता पथ पे ,
पर पथ न थक पाता है ।।
जीत से लेकर हार तक ,
प्रेम से लेकर वार तक ।
पथ में बिछे काॅंटे व फूल ,
प्यार से ले दुत्कार तक ।।
फूल या काॅंटे तू चुन ले ,
मन के बिने भी बुन ले ।
याद कर कष्टदायी मृत्यु ,
लग जा फिर अपने धुन ।।


पूर्णतः मौलिक एवं
अप्रकाशित रचना
अरुण दिव्यांश
छपरा ( सारण )बिहार ।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ