लक्ष्मीपूजन

शक संवत अनुसार आश्विन अमावस्या तथा विक्रम संवत अनुसार कार्तिक अमावस्या का दिन दीपावली का एक महत्त्वपूर्ण दिन है । सामान्यतः अमावस्या को अशुभ मानते हैं; परंतु दीपावली की अमावस्या शरद पूर्णिमा अर्थात कोजागिरी पूर्णिमा समान कल्याणकारी एवं समृद्धि दर्शक है ।
इस दिन ये धार्मिक विधियां करें…
१. श्री लक्ष्मीपूजन
२. अलक्ष्मी नि:सारण
दिवाली के इस दिन धन-संपत्ति की अधिष्ठात्रि देवी श्री महालक्ष्मी का पूजन करने का विधान है । दीपवाली की अमावस्या को अर्धरात्रिके समय श्री लक्ष्मी का आगमन सद्गृहस्थों के घर होता है । घर को पूर्णत: स्वच्छ, शुद्ध और सुशोभित कर दीपावली मनाने से श्री लक्ष्मी देवी प्रसन्न होती हैं और वहां स्थायी रूप से निवास करती हैं । इसीलिए इस दिन श्री लक्ष्मी पूजन करते हैं और दीप जलाते हैं । यथा संभव श्री लक्ष्मीपूजन की विधि सपत्निक करते हैं ।
दीपावली को लक्ष्मीपूजन करने के लाभ :
अ. भक्तिभाव बढना
श्री लक्ष्मीपूजन के दिन ब्रह्मांड में श्री लक्ष्मी देवी एवं कुबेर इन देवताओंका तत्त्व अन्य दिनोंकी तुलना में ३० प्रतिशत अधिक मात्रा में प्रक्षेपित होता है । इस दिन इन देवताओंका पूजन करने से व्यक्ति का भक्तिभाव बढता है और ३ घंटोंतक बना रहता है ।
आ. सुरक्षा-कवच निर्माण होना
श्री लक्ष्मी तत्त्व की मारक तरंगोंके स्पर्श से व्यक्ति के देह के भीतर और उसके चारों ओर विद्यमान रज-तम कणोंका नाश होता है । व्यक्ति के देह के चारों ओर सुरक्षा-कवच निर्माण होता है ।
इ. अनिष्ट शक्तियोंका नाश होना
श्री लक्ष्मीपूजन के दिन अमावस्या का काल होने से श्री लक्ष्मी का मारक तत्त्व कार्यरत रहता है । पूजक के भाव के कारण पूजन करते समय श्री लक्ष्मी की मारक तत्त्व तरंगे कार्यरत होती हैं । इन तरंगोंके कारण वायुमंडल में विद्यमान अनिष्ट शक्तियोंका नाश होता है । इसके अतिरिक्त दीपावली के दिन श्री लक्ष्मीपूजन करने से पूजक को, शक्ति का २ प्रतिशत, चैतन्य का २ प्रतिशत, आनंद का एक दशमलव पच्चीस प्रतिशत एवं ईश्वरीय तत्त्व का १ प्रतिशत मात्रा में लाभ मिलता है । इन लाभोंसे श्री लक्ष्मीपूजन करने का महत्त्व समझ में आता है ।
अलक्ष्मी नि:सारण : अलक्ष्मी अर्थात दरिद्रता, दैन्य और आपदा । नि:सारण करने का अर्थ है बाहर निकालना । अलक्ष्मी नि:स्सारण हेतु दीपावली काल में लक्ष्मीपूजन के दिन नई बुहारी अर्थात झाडू घर में लाते हैं । इस झाडू से मध्यरात्रि के समय घर का कुडा निकालकर बाहर फेंका जाता है । मध्यान्ह रात को `लक्ष्मी’ मानकर उसका पूजन करते हैं । उसकी सहायता से घर का कूडा निकालते हैं । कूडा अलक्ष्मी का प्रतीक है । कूडा निकालकर घर के पीछे के द्वार से उसे बाहर निकालकर दूर फेंकते हैं । कूडा बाहर फेंकनें के उपरांत घर के कोने-कोने में जाकर सूप अर्थात छाज बजाते हैं । अन्य किसी भी दिन मध्यरात्रि के समय कूडा निकाला नहीं जाता ।
संदर्भ – सनातन का ग्रंथ ‘त्योहार मनाने की उचित पद्धतियां एवं अध्यात्मशास्त्र’
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें|
हमारे फेसबुक पेज से जुड़े
https://www.facebook.com/divyarashmimag
हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें
https://www.youtube.com/divyarashminews
हमें ट्विटर पर फॉलो करे :-
https://x.com/DivyaRashmi8
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews