जनसुनवाई कार्यक्रम में मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सुनीं आमजनों की समस्याएँ, त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश’

जनसुनवाई कार्यक्रम में मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सुनीं आमजनों की समस्याएँ, त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश’

30 अक्टूबर 2026, पटना।

जनता दल (यू) प्रदेश कार्यालय, पटना में शुक्रवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के मा0 योजना एवं विकास मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं एवं फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। कार्यक्रम में समन्वय के लिए पार्टी की प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्री अरुण वर्मा चंद्रवंशी भी मौजूद रहें। इस दौरान मा0 मंत्री ने आमजनों से प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों पर संवेदनशीलता से विचार करते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के आवश्यकक निर्देश दिए।

इस मौके पर श्री भगवान सिंह कुशवाहा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली कांग्रेस की रैली पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस रैली का कोई राजनीतिक औचित्य नहीं है। हाल ही में देश के चार राज्यों में बैलेट पेपर के माध्यम से विधान परिषद के चुनाव हुए हैं और उनमें कांग्रेस की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। विपक्ष केवल अपनी हार के बहाने तलाशने के लिए चुनावी प्रक्रिया पर दोषारोपण करता है।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ