गांधी जी के चेलो ने हे गांधी को भरमाए
डॉ विवेकानंद मिश्राबापू के सपनों का भारत,
उल्टा कर दिखलाए,
रामराज्य लाने वाले,
रावण से हाथ मिलाए,
गांधी जी के चेलों ने ही गांधी को भरमाए ..........
सत्य - अहिंसा को दफनाकर,
हिंसा गले लगाए,
व्यविचार - कुत्सित विचार का,
खेती खूब कराए,
गांधी जी के .........
जनतंत्र की नींव वोट को,
गुंडो से लुटवाए,
संप्रदाय और जातिवाद का,
नकली भीत उठाए,
गांधी जी के .......
राजनीति व्यापार बनाकर,
पैसा खूब कमाए,
लूट - पट हत्या डकैती कर,
अपना रंग जमाए,
गांधी जी के .......
अहिंसा में शांतिवाद थी,
राष्ट्रशृजन में नहीं भ्रांति थी,
बापू की यह सफल क्रांति भी,
सब मिल व्यर्थ गवाए,
गांधी जी के .......
हिंदू - मुस्लिम सिख ईसाई,
थे आपस में भाई - भाई ,
गाँव शहर टोले में धूम - धूम,
हम सबको खूब लड़वाए,
गांधी जी के ......
माँ भारत के सीने पर ही,
रक्तपात - उत्पात मचाए,
गांधी के निर्मम हत्या पर नकली अश्रुधार बहाये, नेता यही कहाये,
गांधी जी के ........
न कोई नियम न मर्यादा,
ना सिद्धांत न विधिविधान,
न परंपरा न शरम लज्जा,
न मानवता का है ज्ञान,
राजनीति को शस्त्र बनाकर,
धन - धरती का लूट कराए,
तो भी स्वयंभू नेता कहते,
हमने ही सर्वस्व गवाए,
गांधी जी के .....
काम घृणित कुत्ते से करते,
अकड़न रखते शेर सा,
सहज सूझ अनुमान ज्ञान से,
किया घोटाला ढेर सा,
निशि संध्या प्रभात दोपहरी,
एक रंग मजा चाखाए,
गांधी जी के चेलो ने हीं-------
समाजवाद को, लाने वाले
आतंकवाद को लाये,
गांधी जी के चेलो ने ही,
बापू के सपनों का भारत ,
उल्टा कर दिखलाए ।
- डॉ विवेकानंद मिश्रा
- डाॅ.विवेकानंद पथ गोलबगीचा गया बिहारमोबाईल नंबर-9431207570
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8



0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews