समस्तीपुर ज्वेलर्स हत्याकांड : लोजपा (रामविलास) व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, हरसंभव मदद का दिया आश्वासन

समस्तीपुर ज्वेलर्स हत्याकांड : लोजपा (रामविलास) व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, हरसंभव मदद का दिया आश्वासन

डॉ अनमोल कुमार
समस्तीपुर ।
जिले के दलसिंहसराय प्रखंड अंतर्गत ग्राम पकड़ा में ज्वेलरी दुकानदार स्व. श्री राजेश पोद्दार जी की अपराधियों द्वारा लूटपाट के दौरान गोली मारकर की गई निर्मम हत्या के मामले में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री सुरेन्द्र विवेक जी के निर्देश पर गठित 5 सदस्यीय जाँच कमिटी ने आज पीड़ित परिवार से मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पार्टी के व्यावसायिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने किया। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और इस दुख की घड़ी में पार्टी की ओर से हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया।

स्थल निरीक्षण जांच दल में प्रभाकर ठाकुर, प्रदेश महासचिव संतोष कुमार पासवान, प्रदेश महासचिव मनोज कुमार निराला प्रदेश अध्यक्ष, व्यावसायिक प्रकोष्ठ बिहार रमण कुमार सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष, व्यावसायिक प्रकोष्ठ आदि मौजूद थे।
मनोज कुमार निराला ने कहा की। पूरी घटना की रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को सौंपी जाएगी और सरकार से अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को मुआवजा और सुरक्षा की मांग की जाएगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा जी ने समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक, मुकुल रंजन जी से फोन कर बात कर अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का अनुरोध किया ताकी पीड़ित परिवार के साथ न्याय हो सके।उन्होंने सरकार से भी पीड़ित परिजनों को मुआवजा की मांग किया है। मौके पर समस्तीपुर जिला अध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह उर्फ हीरा सिंह और व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष , जय कुमार पोद्दार, चन्दन कुमार जी, अनिल कुमार जी भी मौजूद रहे।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ