देकर उलाहना, नफरते क्यों पाला करें
डॉ अ कीर्ति वर्धन
देकर उलाहना, नफरते क्यों पाला करें,भूलाकर गलतियाँ, प्यार की बातें करें।
क्यों रहें अजनबी बनकर, राहे सफर में,
कुछ बताओ बात अपनी, कुछ हम करें।
संस्कार संस्कृति पर प्रहार बढ़ता जा रहा,
संस्कारों का संरक्षण, मिलजुल कर करें।
स्वार्थ में लिप्त मानव, प्रदूषण फैला रहा,
भविष्य के हितार्थ, सघन पौधारोपण करें।
मन वचन कर्म से भी, वाणी पर नियंत्रण रहे,
सौम्यता सरलता मानवता का आचरण करें।
डॉ अ कीर्ति वर्धन
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8



0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews