नया भारत
मुर्दों का देश नहीं, जिन्दादिलों की बस्ती है,शान्ति की बात मगर, यहाँ वीरों की हस्ती है।
बढ़ा गए दुकान वह, जो मौन रहकर सहते थे,
सरहद पर सैनिकों की, मौत से भी मस्ती है।
जब जब आँख उठी भारत पर, हमने घुसकर मारा है,
चीन पाक अमेरिका, हमने दुश्मन को ललकारा है।
डर नही लगता हमको यारों, दुश्मन के हथियारों से,
विश्व जानता अपनी ताकत, हमने उनको संहारा है।
बिना लडे भी युद्ध क्षेत्र में, सबको धूल चटाई है,
समझ रहे थे खुद को दादा, उनको औकात बताई है।
कुटनीति या रणनीति हो, हमने दुनिया को समझाया,
आत्मनिर्भर बनकर भी, प्रतिभा की पहचान कराई है।
डॉ अ कीर्तिवर्धन
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8



0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews