जीबीएम कॉलेज में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर एक दिवसीय संगोष्ठी एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

- युवाओं को माता-पिता और गुरुजनों के अच्छे परामर्शों का अनुकरण करने की है जरूरतः डॉक्टर एम. ई. हक़
- झाड़-फूंक, जंतर-मंतर, तांत्रिक-ओझा आदि के चंगुल में न फँसकर अच्छे मनोरोग विशेषज्ञ से लें सलाह एवं दवाइयाँ: डॉ शुचि सिन्हा
गया जी। गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में कॉलेज में संचालित सेहत केन्द्र द्वारा एवं आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस - 2026 के अवसर पर एक दिवसीय संगोष्ठी एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता बतौर प्रिंसिपल इन्चार्ज अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी ने की, तथा संयोजन एवं समन्वयन सेहत केंद्र की नोडल अधिकारी एवं गृहविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ प्रियंका कुमारी ने किया। संगोष्ठी का विषय "जीने के अनुभवों को सुना जाए: सच्ची आवाज़ें, सच्चा बदलाव" था। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जिला स्वास्थ्य समिति, गया के डॉक्टर एम. ई. हक़ आमंत्रित एवं बतौर विशिष्ट वक्ता कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ शुचि सिन्हा की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके हुआ। महाविद्यालय कुलगीत एवं राष्ट्रीय गीत की सामूहिक प्रस्तुति के उपरांत मुख्य वक्ता डॉक्टर एम. ई. हक़ का स्वागत अंगवस्त्र एवं पौधा प्रदान करके किया गया। छात्रा श्रुति, मुस्कान, सौम्या, संचिता एवं अनु ने स्वागत गीत की सुमधुर प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम संयोजिका डॉ प्रियंका कुमारी ने संगोष्ठी के विषय पर बिंदुवार प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आजकल युवाओं में मानसिक रोगों की समस्या बढ़ते जा रही है। नशा सेवन एवं मोबाइल की लत के कारण लोगों में सिरदर्द, तनाव, आत्महत्या की प्रवृत्ति में भी बढ़ोतरी हुई है। डॉ प्रियंका ने कहा कि इन समस्याओं का समाधान लोग अपनी जीवन शैली और खानपान को संतुलित रखकर निकाल सकते हैं।
मुख्य वक्ता डॉक्टर ई हक़ ने स्वास्थ्य के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक पहलुओं को समझाया। छात्राओं को मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए परिवार में खुशहाल वातावरण, सही संस्कार तथा अनुशासन बनाए रखने की बात कही। उन्होंने छात्राओं को माता-पिता और गुरुजनों के अच्छे परामर्शों का अनुकरण करने की बात कही। परिवार के सदस्यों के बीच अपनत्व एवं प्रेमभाव की जरूरत पर बल दिया। कल और आज के विभिन्न पहलुओं पर बात करते हुए डॉक्टर हक़ ने मानसिक स्वास्थ्य को आज के समय की मांग के रूप में बताया। विशिष्ट वक्ता के रूप में कॉलेज की मनोविज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ शुचि सिन्हा ने मानसिक स्वास्थ्य के लिए नकारात्मक विचारों से स्वयं को दूर रखने कहा। उन्होंने अंधविश्वास से ऊपर उठकर मानसिक रोगों का उचित उपचार करने के लिए झाड़-फूंक, जंतर-मंतर, तांत्रिक-ओझा आदि के चंगुल में न फँसकर अच्छे मनोरोग विशेषज्ञ से सलाह एवं दवाइयाँ लेने की बात कही।
अध्यक्षीय संबोधन में डॉ रश्मि प्रियदर्शनी ने सेहत केन्द्र की ओर से आयोजित संगोष्ठी को अति सामयिक, ज्ञानवर्द्धक एवं लाभप्रद बताया। डॉ रश्मि ने छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के लिए चिंता की जगह चिंतन-मनन करने की सलाह दी। स्वयं को ईर्ष्या, द्वेष, अहंकार एवं हीनता जैसे विकारों से दूर रखने का परामर्श दिया। उन्होंने किसी भी क्षेत्र में सफलता की प्राप्ति के लिए मन को साध कर रखने की बात कही। सात्विक भोजन, सद्संगीत, सद्साहित्य एवं अच्छे लोगों एवं विचारों संगत को मानसिक स्वास्थ्य के लिए अति जरूरी बतलाया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में रिम्मी, आरती, माधवी नंदन, संचिता, अनु, निर्जला, रेशमी, शिवानी, उर्मिला, मारिया खातून, सुष्मिता, सोनी, श्वेता, दिव्यांशी, गौरी ने मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले कारकों को दर्शाते पोस्टर्स बनाए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रेशमी कुमारी को, द्वितीय रिम्मी कुमारी एवं गौरी कुमारी को, एवं तृतीय स्थान संचिता कुमारी को प्राप्त हुआ। निर्णायक मंडल के सदस्यों में डॉ जया चौधरी, डॉ सीता, एवं डॉ प्रमिला कुमारी रहीं। कार्यक्रम में डॉ शबाना परवीन हुसैन, डॉ अफ्शां नाहिद, डॉ फातिमा, डॉ किरण कुमारी, डॉ सपना पांडे, रौशन कुमार, अभिषेक कुमार, अजीत कुमार, शिवानी, नेहा सहित विभिन्न विभागों की छात्राओं की उपस्थिति रही।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews