Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

माता दुर्गा

माता दुर्गा

अरुण दिव्यांश
होत प्रात पूर्व व्योम मंडल में ,
वायु मार्ग कुछ विचरते देखा ।
गज सवार माॅं आदिशक्ति को ,
माॅं धरणी पे ही उतरते देखा ।।
जन जन के जगने से पहले ,
घर घर में प्रवेश करते देखा ।
बढ़ी घर घर की ये रौनकता ,
माॅं मुखारबिंद चमके देखा ।।
निशा आई जब नींद नशा में ,
मातृ स्वरूप पिघलते देखा ।
निशा नींद नशा ये नाश हुई ,
नव स्वरूप निखरते देखा ।।
नवरात्रि नवदुर्गा स्वरूप को ,
नित्य नव रात्रि बनाते देखा ।
नवरात्रि नौ रात्रि नव रात्रि में ,
नव स्वरूप अपनाते देखा ।।
शैलपुत्री ब्रह्मचारिणी चंद्रघंटा ,
कुष्मांडा स्कंदमाता का धाम ।
कात्यायनी और ये कालरात्रि ,
महागौरी सिद्धिदात्री प्रणाम ।।
पूर्णतः मौलिक एवं
अप्रकाशित रचना
अरुण दिव्यांश
छपरा ( सारण )बिहार ।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ