तुम्हें देख खिले प्रणय सुमन सजीले
कुमार महेंद्रमुखड़ा कमल-सा सुंदर,
नयनों में अनुराग अपार।
चंद्रमुखी छवि मनमोहक,
अधरों पर मुस्कान की बहार।
चाल मयूरी, चितवन मादक,
नैन तुम्हारे बड़े नशीले।
तुम्हें देख खिले प्रणय सुमन सजीले।।
फूलों-सी महके चुनरी,
मन में उमड़े प्रीत-सागर।
मधुर-मृदुल वाणी से ही,
मन के भाव हों उजागर।
लाज भरी सूरत सलोनी,
अधर गुलाब-से रसीले।
तुम्हें देख खिले प्रणय सुमन सजीले।।
बिंदी-सिंदूर की छटा अद्भुत,
चूड़ी-पायल के मधुरिम स्वर।
मन में प्रेम-कलियाँ चहकें,
सौम्य मुस्कान अति मनहर।
अंग-अंग में यौवन दमके,
हाव-भाव बड़े अलबेले।
तुम्हें देख खिले प्रणय सुमन सजीले।।
काली-काली केश-लटें,
ज्यों घिर आई निशि काली।
सरल स्वभाव, मीठी बोली,
लगती सबसे निराली।
गंगा जैसी निर्मल प्रीति,
मिलन-क्षणों में नयन शर्मीले।
तुम्हें देख खिले प्रणय सुमन सजीले।।
कुमार महेंद्र
(स्वरचित मौलिक रचना)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews