दो लालो का जन्म दिन
संजय जैन2 अक्टूबर का दिन, कितना महान है।
क्योकि जन्मे इस दिन दो भारत मां के लाल है।।
सोच अलग थी दोनों की,
पर थे समर्पित भारत के लिए।
इसलिए दिनों को हम लोग याद करते है।
और दोनों के प्रति,
श्रध्दा सुमन अर्पित करते है।
और उन्हें दिल से आज याद करते है।।
सत्य अहिंसा के बल पर,
हमे दिलाई आज़दी।
और सत्यग्रह करके,
मजबूर कर दिया अंग्रेजो को ।
और उन्हें छोड़ना पड़ा भारत देश को।
और मिल गई हमे आज़दी,
सत्य अहिंसा के पथ पर चलकर।।
याद करो उन छोटे कद वाले इंसान को।
जो सोच बहुत बड़ी रखते थे।
और हर कार्य भारत के हित मे करते थे।
तभी तो उन्होंने नारा दिया था,
जय जवान जय किसान।
ये ही है भारत की आन मान और शान ।।
दोनों के प्रति आदर भाव रखते हुए।
हम उन्हें श्रध्दांजलि अर्पित करते है।
और भारत माँ को प्रणाम करते है।
कि ऐसे लालो को आपने,
जन्म दिया हिंदुस्तान में।।
जय जिनेंद्र
संजय जैन "बीना" मुम्बई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews