पूर्व राज्यसभा सांसद आर.के. सिन्हा के निधन पर विधान पार्षद संजय मयूख ने शोक व्यक्त किया
पटना, 30 अक्टूबर। बिहार विधान परिषद के सदस्य संजय मयूख ने जनसंघ एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व राज्यसभा सांसद आर.के. सिन्हा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
उन्होंने कहा कि आर.के. सिन्हा का निधन अत्यंत दुखद एवं मर्माहत करने वाला है। उनके निधन से राजनीतिक, सामाजिक और पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, समाजसेवा और संगठन के कार्यों के लिए समर्पित किया। जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
विधान पार्षद संजय मयूख ने कहा कि आर.के. सिन्हा एक कुशल संगठनकर्ता, प्रखर विचारक और समाज के प्रति गहरी संवेदना रखने वाले व्यक्तित्व थे। उन्होंने अपने कार्यों और विचारों से समाज में विशिष्ट पहचान बनाई। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, कार्यकर्ताओं के साथ उनका आत्मीय संबंध और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमेशा याद की जाएगी। उनका जीवन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
उन्होंने कहा कि आर.के. सिन्हा का जाना एक ऐसे अनुभवी मार्गदर्शक का चले जाना है, जिनके अनुभव और विचारों से अनेक लोगों को प्रेरणा मिलती रही।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों, समर्थकों और उनके शुभचिंतकों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करें।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews