अनोखा पुरस्कार
जय प्रकाश कुवंरजन्मदाता माता पिता के झोली में,
आज कल है ऐसा पुरस्कार आया।
जिसको जन्मते गोद में सुलाया,
अपने पैरों चलने न दे, कंधे पर घुमाया।
अपने हाथों रोटी तोड़ कर खिलाया,
थोड़ा होश होने पर स्कूल में पढ़ाया।
शादी, नौकरी, बेटा, बेटी उनका,
खुब एक सुखमय संसार बनाया।
अब वे बीबी के गुलाम कुछ इस कदर हुए,
बीबी के हर बात में हां में हां मिलाया।
अंत समय जब माँ बाप बुढ़े हुए,
तो औलाद के नजर में बोझ कहलाया।
इतने से भी औलाद का मन नहीं भरा,
तो बिलखते माँ बाप को बृद्धाश्रम छोड़ आया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8



0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews