आर्यसमाज मंदिर मानपुर में विजयादशमी पर सामूहिक यज्ञ का आयोजन

- अपने भीतर के अहंकार, दुर्गुणों और बुराइयों को त्यागने का संदेश देता है विजयादशमी पर्व : दुर्गेश नंदिनी
मानपुर। आर्यसमाज मंदिर मानपुर के प्रागंण में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक महापर्व विजयादशमी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सामूहिक यज्ञ का आयोजन किया गया। आर्यसमाज परिसर वैदिक मंत्रोच्चार तथा मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचन्द्र की जय-जयकार से गूंज उठा। आर्यसमाज के मंत्री जयप्रकाश आर्य, प्रधान विनोद आर्य, उप प्रधान सुषमा आर्या, कार्यकारिणी सदस्य दुर्गेश नंदिनी, विद्योत्तमा, सुदामा पंडित, राजकिशोर, कुसुम कुमारी आदि ने विजयादशमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए एक दूसरे को महापर्व की बधाइयाँ दीं। आमन्त्रित आचार्य दयानिधि शास्त्री जी का विजयादशमी पर विशेष प्रवचन हुआ। वहीं दुर्गेश नंदिनी ने लोगों को अपने भीतर के अहंकार, दुर्गुणों और बुराइयों को त्यागने की बात कही। आर्यसमाज के अंकेक्षक प्यारचन्द कुमार मोहन के अनुसार, विजयादशमी के अवसर पर देश भर में फैली आर्यसमाज की सभी शाखाओं में महर्षि दयानंद सरस्वती के अनुयायी राष्ट्र कल्याण हितार्थ यज्ञ, भजन-प्रवचन तथा सामाजिक सद्भाव के कार्यक्रम आयोजित करते हैं। आर्यसमाज मानपुर भी अनवरत रूप से आर्य संस्कृति की पताका लहराता आ रहा है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews