मौत से संघर्ष
जय प्रकाश कुवंरएक रोगी जीवन के लिए मौत से संघर्ष कर रहा है,
तो उसका परिचारक उसका जीवन बचाने के लिए लड़ रहा है।
इसी कसमोंकश में एक एक दिन दोनों का,
अच्छी उम्मीद की तमन्ना लिए गुजर रहा है।।
जीवन देने वाले ने तो अपनी डायरी में,
उपर जाने का दिन भी तो लिख दिया है।
हमें अनजान बनाकर उस परवरदिगार ने,
हमें उम्मीद पर जीने के लिए भ्रमित किया है।।
यही तो जीवन संघर्ष है, बस उम्मीद लिए जीये जाओ।
सुख दुख, गम हंसी, समान समझ पीये जाओ।।
तुम्हारा संघर्ष यों ही चलता रहेगा और देखते देखते,
उपर वाले की डायरी में लिखा वह निर्धारित दिन आ जायेगा।
खोंता पिंजरा सब यहाँ का यहीं छोड़,
मौत से संघर्षरत पंछी उड़ कर चिरनिद्रा में सो जाएगा।।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews