जर्जर भवनो एवं भग्नावशेषों का होगा जीर्णोद्वार, मंदिर के सर्वांगीण विकास में जन भागीदारी आवश्यक।

पटना सिटी। खुसरूपुर (बैकटपुर) के बैकुंठ धाम मंदिर के जर्जर एवं ध्वस्त भग्नावशेष का जीर्णोद्वार किया जाएगा। क्रमवार होगा इस मंदिर का सर्वांगीण विकास। न्यास समिति की सहमति और स्वीकृति के बिना मंदिर परिसर में किसी भी प्रकार की सभा ,कथा और समारोह का आयोजन नहीं होगा।
पटना सिटी की एस डी एम और और श्री गौरी शंकर बैकुंठ नाथ धाम मंदिर नया समिति की पदेन अध्यक्ष श्रीमती कशिश बख्शी के कार्यालय में उनके द्वारा आहुत न्यास समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
श्रीमती कशिश द्वारा पटना के जिलाधिकारी कुंदन कुमार के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में व्यस्तति के कारण एसडीएम कार्यालय के कार्यपालिक सुनील कुमार ने बैठक लिया।
न्यास समिति ने इस बैठक में सर्व समिति से प्रस्ताव पारित कर श्री गौरी शंकर बैकुंठ नाथ धाम मंदिर के जर्जर भवनों एवं ध्वस्तु भग्नावशेषों के जीर्णोद्वार का निर्णय लिया गया। इसके लिए कार्यपालक दंडाधिकारीअधिकारी द्वारा भवन निर्माण विभाग को पत्र लिखने का निर्देश संबंधित कर्मचारियों को दिया गया। मंदिर में आरती और अन्य अन्य कार्यक्रमों के बहाने आवा अवैध वसूली करने वाले लोगों की पहचान कर उन पर विधि सम्मत कार्रवाई का निर्देश भी दिया गया।
इस बैठक में उपस्थित मंदिर न्यास समिति के सचिव राजा राम सिंह ने पूर्व कोषाध्यक्ष द्वारा बार-बार के मौखिक की लिखित निर्देश के नवनियुक्त कोषाध्यक्ष को कोषागार का प्रभार नहीं देने पर घोर आपत्ति व्यक्त करते हुए उन पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की । बैठक में न्यास समिति के सचिन राजाराम सिंह, उपाध्यक्ष श्रीमती सुलेखा सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ विजय कुमार सिंह एलिस श्याम नाथ सिंह तथा सदस्य श्री राजनंदन सिंह, राजेश कुमार, पंकज कुमार, झूलन पासवान एवं मंदिर के मुख्य पुजारी विजय तिवारी इत्यादि ने भाग लिया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews