Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

जीतिया पर माँ की भावना

जीतिया पर माँ की भावना

रचना - डॉ अनमोल कुमार

नहा खा कर व्रत धरा, निर्जला है आज,
जीतिया का नेम है, पुत्र की है लाज।

न अन्न का दाना लगे, न पानी की बूँद,
बस मेरे लाल की लगे, उम्र की लंबी पूँछ।

फल्गु की धार जैसी, बहती है ममता,
जीयुत वाहन की कथा, सुनती है हर माता।

भूख प्यास सब भूल गई, याद है बस तेरा नाम,
जीते रहो मेरे लाल, यही है माँ का काम।

हे जिउतिया माता सुनो, अरज करे ये माय,
मेरे पुत्र पर सदा, अपनी छाया बनाए रखो।
आभा की कामना पुत्र की लम्बी उम्र हो।
पुत्र का जीवन सुखमय और स्वस्थ हो।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ