तुम्हारे अधर-कपोलों की लाली, हृदयांगन भरे उजास
कुमार महेंद्रमस्त मलंग से हाव-भाव,
मृगनयनी मनहर चाल।
मोहक कोमल कपोलों पर,
मादकता की मधुर मिसाल।
रग-रग में सौंदर्य खिला,
अंग-अंग छाया मधुमास।
तुम्हारे अधर-कपोलों की लाली, हृदयांगन भरे उजास।।
हिय में प्रिय की मृदुल स्मृति,
जीवन में अनुराग भरा।
नयनों के अंतर नेह-निर्झर,
तन-मन पर लावण्य झरा।
चाल-ढाल अति मनमोहक,
हर कदम मिलन की आस।
तुम्हारे अधर-कपोलों की लाली, हृदयांगन भरे उजास।।
स्नेहिल सौम्य आभा बिखरी,
तरुणाई का अल्हड़ उभार।
नयन मिले तो रति मुस्काए,
मन में जागे प्रीत-बहार।
भाव-भंगिमा मौन निमंत्रण,
अधरों पर खिली मुस्कान खास।
तुम्हारे अधर-कपोलों की लाली, हृदयांगन भरे उजास।।
प्रीति-जन्य उर की अठखेलियाँ,
मिलन बने अनकही पहेली।
शब्द जहाँ सब मौन हो जाएँ,
भावों की भाषा हो अलबेली।
अविरल यौवन-रस बरसे,
हिय में उठे प्रणय-उल्लास।
तुम्हारे अधर-कपोलों की लाली, हृदयांगन भरे उजास।।
कुमार महेंद्र
(स्वरचित मौलिक रचना)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews