कैंसर और टीबी जैसी गंभीर बीमारियों से लड़ने में जागरूकता सबसे जरूरी- राज्यपाल

पटना 04 अक्टूबर, 2026:- ‘‘कैंसर और टीबी जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव और इलाज में जागरूकता सबसे महत्वपूर्ण है। लोगों को बीमारी के लक्षण, बचाव, जाँच और उपलब्ध इलाज की जानकारी होगी, तभी वे समय पर अस्पताल पहुंच सकेंगे।’’- ये बातें माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने महावीर कैंसर संस्थान, पटना में रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3250 (बिहार एवं झारखंड) द्वारा आयोजित ‘कैंसर एवं टीबी जागरूकता व रोकथाम’ विषयक सेमिनार के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि डॉक्टर अपना काम तभी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, जब मरीज समय पर उनके पास पहुंचे। इसके लिए खासकर ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक सरल भाषा में स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी पहुँचाना जरूरी है। कोविड-19 महामारी का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि उस दौरान जागरूकता और प्रभावी संचार ने बीमारी से मुकाबले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसी तरह टीबी और कैंसर के खिलाफ भी व्यापक जनजागरूकता जरूरी है।

कार्यक्रम को जिला कैंसर व टीबी जागरूकता एवं रोकथाम समिति के अध्यक्ष रोटेरियन डॉ॰ एल॰ बी॰ सिंह, श्री महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव श्री सायन कुणाल तथा रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3250 के जिला गवर्नर रोटेरियन अनु नारंग ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ पटना मिलेनियम के अध्यक्ष रोटेरियन राजेश अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews