Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार की प्रभावी सहभागिता

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार की प्रभावी सहभागिता

  • डिजिटल भविष्य को आकार देने में बिहार की महत्वपूर्ण भूमिका:-नीतीश मिश्रा

8 अक्टूबर 2026:
पटना।

नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 का उद्घाटन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संचार मंत्रालय, दूरसंचार विभाग, भारत सरकार के माननीय केबिनेट मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया जी भी शामिल हुए।
इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 के अवसर पर Centre-State Round Table Meeting में बिहार ने सक्रिय एवं प्रभावी सहभागिता की। सूचना प्रावैधिकी मंत्री, बिहार सरकार, श्री नीतीश मिश्रा के नेतृत्व में सूचना प्रावैधिकी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
श्री मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों तक इंटरनेट एवं डिजिटल कनेक्टिविटी की पहुंच सुनिश्चित करने, कनेक्टिविटी को और अधिक सुदृढ़ एवं विश्वसनीय बनाने तथा इंटरनेट के व्यापक उपयोग पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में इंटरनेट एवं दूरसंचार तकनीक के प्रभावी उपयोग, सेवाओं की पहुंच बढ़ाने तथा आम नागरिकों को इसका अधिकतम लाभ पहुंचाने के विषय पर विचार-विमर्श किया गया।

मंत्री श्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि बिहार दूरसंचार क्षेत्र के विकास और विस्तार के लिए Ministry of Telecommunications के साथ समन्वय एवं सहयोग के साथ निरंतर कार्य कर रहा है। राज्य में दूरसंचार सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा इससे संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक प्रभावी एवं चरणबद्ध Resolution Mechanism विकसित किया गया है। इसके माध्यम से दूरसंचार क्षेत्र से जुड़े मामलों का समयबद्ध एवं समन्वित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।


श्री मिश्रा ने कहा कि बिहार में डिजिटल कनेक्टिविटी, तकनीकी नवाचारऔर उभरती प्रौद्योगिकियों के विकास को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। राज्य सरकार एक मजबूत एवं भविष्य उन्मुख IT ecosystem तैयार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।


श्री मिश्रा ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के डिजिटल इंडिया विज़न के अनुरूप तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में बिहार डिजिटल कनेक्टिविटी, तकनीकी नवाचार, और उभरती प्रौद्योगिकियों को बढ़ावा देने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

कार्यक्रम के दौरान बिहार के IT ecosystem, digital infrastructure, innovation एवं emerging technologies की संभावनाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। बिहार डिजिटल परिवर्तन को गति देने, तकनीकी नवाचार को प्रोत्साहित करने तथा नागरिक-केंद्रित डिजिटल सेवाओं के विस्तार के माध्यम से भारत के डिजिटल भविष्य में अपनी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ