पर्यावरण
डाक्टर सुधा सिन्हाधरती माँ का सुंदर आँचल,
हरियाली से भरा है संबल।
फिजा भी यहां बहकती रहती ,
जीवन को मस्ती से भरती।
नदियाँ कल-कल बहती जातीं,
जीवन की धारा कहलातीं।
पर्वत ऊँचे शीश उठाए,
आसमान से बातें करते।
फूल महकते, भँवरे गाते,
रंग-बिरंगे सपने सजाते।
पक्षी मीठे गीत सुनाते,
खुशियों के हैं दीप जलाते।
जल, जंगल प्यारी यह धरती,
इनसे ही है दुनिया चलती।
इनका सम्मान सदा ही करना ,
प्रकृति से हमें प्यार है करना।
पेड़ लगाएँ, जल बचाएँ,
स्वच्छ हवा का सुख हम पाएँ।
प्रदूषण को दूर भगाएँ,
आँगन में हरियाली लाएँ।
मिलकर हम सब प्रण करेंगे,
धरती का हर घाव भरेंगे।
पर्यावरण की रक्षा करके,सुखी,
सुरक्षित भविष्य गढ़ेंगे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews