सुंदरता
जय प्रकाश कुवंरशारीरिक सुंदरता चाहे जितनी हो,
यह कभी नहीं चिरस्थायी है।
मानव शरीर की असल सुंदरता,
उसका स्वभाव, व्यवहार और सच्चाई है।।
चेहरा काला हो या गोरा हो,
रूप भी भले चाहे सामान्य हो,
असल सुंदरता वो है,
जिससे किसी का नहीं अपमान हो।
सुंदरता तो देखने वालों की आंखों में बसती है,
लेकिन स्वभाव दिल में रहती है।
शारीरिक सुंदरता नष्ट हो जाने पर भी,
स्वभाव और व्यवहार की सुंदरता चमकती रहती है।।
आज जो सुंदर जवान चेहरा दिखाते फिर रहे हो,
वह एक दिन मुरझा जाएगा।
चाहने वाले तब मुंह फेर लेंगे,
तन की सुंदरता का हकीकत तब समझ में आएगा।।
जवानी में अगर इतराना है किसी को तो,
अपना स्वभाव और व्यवहार बनाओ।
हाड़ मांस और चमड़ी की सुंदरता पर लोगों,
जरूरत से ज्यादा समाज में मत इतराओ।।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews