एनएसएस के 57वें स्थापना दिवस समारोह में जीबीएम कॉलेज की रही प्रशंसनीय प्रतिभागिता

- एकल नृत्य में खुशी आर्या को तथा समूह नृत्य में पायल, काजल एवं दामिनी की टीम को मिला द्वितीय स्थान
गया जी। मगध विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के 57वें स्थापना दिवस समारोह में जीबीएम कॉलेज के एनएसएस वॉलेंटियरों की प्रशंसनीय प्रतिभागिता रही। प्रधानाचार्या डॉ सीमा पटेल के निर्देशानुसार कॉलेज की एनएसएस प्रोग्राम अॉफिसर डॉ कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी के अनुरक्षण में कॉलेज की बारह एनएसएस स्वयंसेवक, दामिनी राज, काजल कुमारी, पायल कुमारी, खुशी आर्या, अखौरी स्मृति, श्रुति कुमारी, शिवानी कुमारी, रानी कुमारी, संचिता कुमारी, रिया कुमारी, अखौरी रागिनी एवं नेहा कुमारी ने समारोह में भाग लिया। समारोह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में स्वयंसेवकों ने अपनी मनोरम प्रस्तुतियों से श्रोताओं एवं दर्शकों से खूब वाहवाहियाँ बटोरीं।
15 कॉलेजों से प्रतिभागिता के लिए एमयू पहुँची 16 एनएसएस इकाइयों के मध्य एकल गान, एकल नृत्य, समूह नृत्य एवं भाषण प्रतियोगिताएँ हुईं, जिनमें से एकल नृत्य प्रतियोगिता में जीबीएम कॉलेज की स्वयंसेवक खुशी आर्या ने "अयि गिरिनन्दिनि नन्दितमेदिनि विश्वविनोदिनि नन्दनुते। गिरिवरविन्ध्य-शिरोधिनिवासिनि विष्णुविलासिनि जिष्णुनुते" एवं "श्री गणेशा देवा, श्री गणेशा देवा" जैसे भक्तिभाव भरे लोकप्रिय गीतों पर रोमांचकारी नृत्य प्रस्तुत करके द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं समूह नृत्य प्रतियोगिता में भी पायल कुमारी, काजल कुमारी व दामिनी राज की टीम ने "जट-जटिन नृत्य" एवं झिझिया नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर द्वितीय पुरस्कार अपने नाम कर लिया। छात्राओं की जीवंत प्रस्तुतियों ने रामानुजन सभागार को तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजित कर डाला।.jpeg)
.jpeg)
मगध विश्वविद्यालय, बोधगया के कुलसचिव प्रो. बी. के. मंगलम ने सभी विजेता वॉलेंटियरों को विजय चिह्न के रूप में ट्रॉफीज प्रदान किया। प्रो. मंगलम कॉलेज की सभी प्रतिभागी वॉलेंटियरों को अच्छी प्रस्तुति के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने डॉ रश्मि प्रियदर्शनी सहित समारोह में उपस्थित सभी एनएसएस प्रोग्राम अॉफिसरों को सम्मान स्वरूप शॉल भेंट करके उत्साह बढ़ाया और एनएसएस स्थापना दिवस की बधाइयाँ दीं। कॉलेज टीम की कॉलेज वापसी पर प्रधानाचार्या डॉ सीमा पटेल ने भी छात्राओं की समारोह में उमंग एवं ऊर्जा से भरी सुंदर प्रतिभागिता पर खुशी जताते हुए भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन करने की बात कही। ज्ञातव्य है कि मगध विश्वविद्यालय के रामानुजन सभागार में आयोजित एन.एस.एस. के 57वें स्थापना दिवस समारोह की अध्यक्षता मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो दिलीप कुमार केसरी ने की। बतौर मुख्य अतिथि मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विकास वैभव एवं विशिष्ट अतिथि दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय, गया जी की एनएसएस प्रोग्राम कोअॉर्डिनेटर प्रो उषा तिवारी रहीं। कार्यक्रम में विभिन्न कॉलेजों से आए एनएसएस प्रोग्राम अॉफिसरों एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की भी उपस्थिति रही। डॉ रश्मि ने बताया कि एमयू के एनएसएस समन्वयक डॉ पिंटू कुमार ने सभी प्रतिभागियों एवं विजेताओं के प्रमाण पत्र व मेडेल आदि शीघ्र ही कॉलेज भिजवा देने का आश्वासन दिया है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews