“स्वच्छता ही सेवा-2026” के तहत शिव शक्ति हनुमान मंदिर के आसपास चला सफाई अभियान

पटना, 29 सितंबर 2026। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षेत्र संकार्य प्रभाग), पटना द्वारा “स्वच्छता ही सेवा-2026” अभियान के अंतर्गत मंगलवार को पटना के हनुमान नगर, न्यू पुनाईचक स्थित शिव शक्ति हनुमान मंदिर एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में जनभागीदारी के साथ विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
यह अभियान 17 सितंबर 2026 से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसका समापन स्वच्छ भारत दिवस के रूप में किया जाएगा। “स्वच्छता ही सेवा-2026” अभियान का मुख्य विषय “स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत” रखा गया है। अभियान का आयोजन संयुक्त रूप से शहरी विकास विभाग, आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय तथा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा किया जा रहा है।
इसी अभियान की कड़ी में राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, पटना की ओर से “जन भागीदारी समर्थन अभियान” के तहत स्थानीय नागरिकों की सहभागिता से शिव शक्ति हनुमान मंदिर तथा उसके आसपास के सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की गई। अभियान के दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सार्वजनिक स्थानों को साफ-सुथरा रखने तथा स्वच्छ वातावरण निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, बिहार के उप महानिदेशक श्री रोशन लाल साहू ने कहा कि “स्वच्छता ही सेवा” अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से घर-घर तक पहुंचाने की आवश्यकता है। उन्होंने नागरिकों से अपने आसपास के खेल परिसरों सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने, पर्यावरण को अनुकूल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने तथा प्राकृतिक आपदा के समय राहत कार्यों में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पटना नगर निगम के वार्ड संख्या-20 की वार्ड पार्षद श्रीमती भारती कुमारी, शिव शक्ति हनुमान मंदिर समिति की अध्यक्ष श्रीमती देवी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करने तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया।
अभियान के सफल आयोजन में राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के उप निदेशक श्री परिमल, सहायक निदेशक श्री आर. के. झा, वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी श्री रश्मि रंजन, श्री सुशील कुमार सिंह, श्री कमलेश प्रधान, श्री दिलीप कुमार, श्री कमलेश गुप्ता, श्री धीरेन्द्र नाथ प्रसाद, श्री इंद्रजीत, श्री जीतेंद्र राय, श्रीमती प्रियंका कुमारी, कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी श्री गुरुराज सिंह, सुश्री विनिता कुमारी, श्री सौरभ वर्मा, स्थापना शाखा के श्री मनोज कुमार, श्री सौम्येंद्र कुमार, श्री आलोक पाण्डेय सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
अभियान के माध्यम से आयोजकों ने यह संदेश दिया कि स्वच्छता केवल किसी एक विभाग या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। जनभागीदारी से संचालित ऐसे अभियानों के माध्यम से स्वच्छ सार्वजनिक स्थलों, बेहतर पर्यावरण और जागरूक समाज के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews