Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

संत विनोबा के 131वी जयंती के अवसर पर पटना से गांधी स्मृति यात्रा प्रारंभ

संत विनोबा के 131वी जयंती के अवसर पर पटना से गांधी स्मृति यात्रा प्रारंभ

रिपोर्ट डॉ अनमोल कुमार

पटना। आचार्य विनोबा जी की 131वी जयंती एवं भूदान आंदोलन के 75वा वर्ष के अवसर पर बिहार सर्वोदय मंडल,लोक समिति,बिहार नशाबंदी परिषद की ओर से पटना के आदिवासी कॉलोनी में उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए गांधी स्मृति यात्रा का 5वा चरण प्रारंभ हुआ,यह यात्रा का संयोजन करते हुए बिहार सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष चंद्र भूषण ने कहा कि उत्तर बिहार में आया भयंकर बाढ़ आ जाने के कारण यह यात्रा के प्रोग्राम में बदलाव करते हुए मगध के पटना,नालंदा,जहानाबाद,अरवल, और भोजपुर जिले में गांधी जी का सर्वोदय,खादी ग्रामोद्योग,विनोबा जी का भूदान,लोक नायक जयप्रकाश का संपूर्ण क्रांति,राजेंद्र बाबू का राष्ट्रीय एकता,गांव ,किसानी,पढ़ाई,दवाई, और कमाई कर्पूरी ठाकुर जी का सामाजिक न्याय का संदेश लेकर युवाओं,किसानों,स्कूल कॉलेजों में जाएगा, और सर्वोदय ,लोक समिति के लिए युवाओं,किसानों,मजदूरों को संगठित करेगा।
इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी को बिहार सर्वोदय मंडल के उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा,सर्व सेवा संघ के मंत्री,विजय कुमार,लोक समिति के रामनाथ ठाकुर,नित्या मिश्रा,मंगल यादव,सुभाष कुमार,संजीत राय आदि ने संबोधित करते हुए बताया कि बिहार में भूदान यज्ञ समिति का तत्काल गठन,सभी किसानों एवं  खादी ग्रामोद्योग का कर्जा माफ करना,भूदान किसानों को भूदान से मिली जमीन को ऑनलाइन जमाबंदी कायम करना,गांधी आश्रम एवं शहीद स्मारक विक्रम पटना को पर्यटन स्थल घोषित करना, सांसद एवं विधायक पेंशन बंद करने की सरकार से मांग की जाएगी।यात्रा का उद्देश्य बिहार में गांधी जी की स्मृतियां,उनके आगमन से जुड़े स्थानीय इतिहास,संस्मरणों और धरोहर को संकलन कर युवाओं को जानकारी देना है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ