Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

खादी मॉल, पटना में विभिन्न आकारों में उपलब्ध हैं खादी के भारतीय राष्ट्रीय ध्वज

खादी मॉल, पटना में विभिन्न आकारों में उपलब्ध हैं खादी के भारतीय राष्ट्रीय ध्वज

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रभक्ति की भावना को सशक्त बनाने एवं आम नागरिकों को प्रमाणित खादी से निर्मित भारतीय राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा खादी मॉल, पूर्वी गांधी मैदान, पटना में विभिन्न आकारों के खादी के भारतीय राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) बिक्री हेतु उपलब्ध कराए गए हैं।
आम नागरिकों, शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी एवं निजी कार्यालयों तथा अन्य संस्थानों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए 2×3 फीट (₹900), 3×4.5 फीट (₹1,700), 6×4 फीट (₹2,400) तथा 9×6 फीट (₹6,000) आकार के खादी राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त टेबल फ्लैग एवं कार फ्लैग भी ₹310 प्रति नग की दर से बिक्री हेतु उपलब्ध हैं।
इस अवसर पर बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह निदेशक हथकरघा एवं रेशम डॉ. विद्यानंद सिंह ने कहा, “खादी का राष्ट्रीय ध्वज केवल हमारे राष्ट्र की आन, बान और शान का प्रतीक नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी और लाखों खादी बुनकरों एवं कतिनों के श्रम और समर्पण का भी प्रतीक है। मैं सभी नागरिकों, शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी एवं निजी प्रतिष्ठानों से अपील करता हूँ कि वे स्वतंत्रता दिवस एवं अन्य राष्ट्रीय अवसरों पर प्रमाणित खादी के तिरंगे का ही उपयोग करें। खादी का तिरंगा अपनाकर हम न केवल राष्ट्र के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करते हैं, बल्कि बिहार के बुनकरों और कतिनों को सशक्त बनाने में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। आइए, इस स्वतंत्रता दिवस खादी के तिरंगे के साथ राष्ट्रभक्ति और ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प को और मजबूत करें।”
बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड आम नागरिकों से अपील करता है कि वे स्वतंत्रता दिवस एवं अन्य राष्ट्रीय पर्वों पर प्रमाणित खादी से निर्मित भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का ही उपयोग करें। खादी का तिरंगा केवल राष्ट्रीय गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक ही नहीं, बल्कि इसे खरीदकर आप बिहार के बुनकरों एवं कतिनों की आजीविका को सशक्त बनाने में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
इच्छुक नागरिक, शैक्षणिक संस्थान, सरकारी एवं निजी कार्यालय अपनी आवश्यकता के अनुसार खादी के राष्ट्रीय ध्वज, टेबल फ्लैग एवं कार फ्लैग खादी मॉल, पूर्वी गांधी मैदान, पटना से कार्यालय समय के दौरान क्रय कर सकते हैं।
“आइए, इस स्वतंत्रता दिवस खादी के तिरंगे के साथ अपनी राष्ट्रभक्ति का सम्मान करें तथा ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को साकार करने में अपना योगदान दें।”

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ