Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

तिरंगा

तिरंगा

यों ही नहीं ध्वज तिरंगा ,
तिरंगा यह तीरंदाज है ।
होता है पक्का निशाना ,
उसपर हमारा नाज है ।।
तिरंगा है वरदान हमारा ,
तिरंगा हमारा शान है ।
तिरंगे हेतु जीवन हमारा ,
तिरंगा यह अरमान है ।।
विश्वविजयी यह तिरंगा ,
जिनमें बसे तीन रंग है ।
सबसे मित्रता भाईचारा ,
न किसी से भी रंज है ।।
तिरंगा भारतीय त्रिनेत्र ,
त्रिनेत्र अभी न खुला है ।
हाथ जोड़ संग चलने में ,
भारत अभी ये भूला है ।।
जो भी दगा करे हमसे ,
उस दिन त्रिनेत्र खुलेगा ।
बरसेगा त्रिनेत्र से अग्नि ,
अग्नि में ही वह झुलेगा ।।
तिरंगा है शंभू का त्रिशूल ,
जहॅं शंभू का स्वयं भू है ।
जिसका मन होता निर्मल ,
बसता नहीं कहीं ये बू है ।।


पूर्णतः मौलिक एवं
अप्रकाशित रचना
अरुण दिव्यांश
छपरा ( सारण )बिहार ।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ