आवाज़ में जादू

आवाज़ में जादू

गायक किशोर कुमार जयंती पर लघु कविता

रचना -डॉ अनमोल कुमार

आवाज़ में जादू, अंदाज़ में मस्ती,
नाम था किशोर, काम था हस्ती।

कभी आशिक, कभी जोकर बन जाए,
एक ही सुर में सौ रंग दिखाए।


"प्यार दीवाना होता है" गाकर दिल जीत लिया,
"एक चतुर नार" से सबको हंसा दिया।


खामोशी में भी गीत गुनगुनाए,
उनके बिना सिनेमा अधूरा रह जाए।


4 अगस्त को जन्मे थे वो सितारा,
आज भी हर दिल में गूंजे उनका नगमा प्यारा।शत-शत नमन, किशोर दा!


हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ