प्रशांत किशोर ने बांकीपुर सीट जीतकर भाजपा गठबंधन को औकात दिखा दिया- पवन राठौर

- भाजपा गठबंधन को अति अहंकार ले डूबा- न्याय मंच
- पी०केo और जनसुराज पार्टी को बांकीपुर जीत की हार्दिक बधाई- न्याय मंच
- बांकीपुर चुनाव का परिणाम बिहार की आगामी राजनीति में परिवर्तन के स्पष्ट संकेत है- पवन राठौर
न्याय-मंच, बिहार के संस्थापक सह सामाजिक कार्यकर्ता पवन राठौर ने बांकीपुर विधानसभा के उपचुनाव में जनसुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर की जीत पर प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर कहा कि प्रशांत किशोर ने बांकीपुर सीट जीतकर भाजपा गठबंधन को औकात दिखा दिया। पी०के० की जीत ने स्पष्ट कर दिया कि भाजपा गठबंधन को अति अहंकार ले डूबा। पी०के० और जनसुराज पार्टी के लिए यह जीत राजनीति में संजीवनी का काम करेगी क्योंकि पिछले विधानसभा चुनाव में जनसुराज का खाता तक नहीं खुल सका था। इसलिए बांकीपुर चुनाव की जीत जनसुराज पार्टी को बिहार की आगामी राजनीति में स्थापित करने का काम करेगा।
आगे मंच के संस्थापक पवन राठौर ने कहा कि बांकीपुर चुनाव का परिणाम बिहार की आगामी राजनीति में परिवर्तन के स्पष्ट संकेत है क्योंकि बांकीपुर की जनता ने स्थापित दलीय और जातीय राजनीति को पूरी तरह ध्वस्त करते हुए बुद्धिजीवी और दूरदर्शी सोच रखने वाले प्रशांत किशोर को जिताकर यह अहसास दिलाया कि अब घिसी-पिटी राजनीति और विकास के नाम पर थोथी दलील और हवाबाजी नहीं चलेगी। न्याय-मंच आशा व्यक्त करता है कि पी०के० जिस चुनावी वायदे के बल पर जीत दर्ज की है उसपर खरा उतरेंगे और छात्रों-युवाओं, महिलाओं सहित जनता के हितों का पूरा ख्याल रखेंगे। बांकीपुर की महान जनता के जनादेश को न्याय-मंच,बिहार सलाम करता है कि बांकीपुर से लगातार जीत रही सत्ताधारी दल के खिलाफ जनता ने मत देकर जनसुराज को जिताकर नया मिशाल कायम किया है। इसके लिए बांकीपुर की जनता बधाई के पात्र हैं।
बांकीपुर से प्रशांत किशोर की जीत पर न्याय-मंच, बिहार के संस्थापक सदस्यों में से पवन राठौर के अलावे हाइकोर्ट के अधिवक्ता रवि प्रकाश, राघवनाथ झा, निखिल पांडेय, रूपेश कुमार, विशाल सिन्हा, अभिमन्यु कुमार, अभिषेक आनंद, दुर्गेश दुबे, विशाल राज, राहुल पाठक, गौतम झा, रोहित पांडेय, राहुल गांधी, विकास चंदेल, पंकज सिह, विकास कुमार, किशोर शर्मा, गौरव कुमार, ब्रह्मेश कुमार, ज्ञान प्रकाश आदि ने हार्दिक बधाई देते हुए खुशी व्यक्त की है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews