Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

नशामुक्त समाज बनाने में युवा पीढ़ी की महत्ती भूमिका :- सुश्री बी.के . किरण

नशामुक्त समाज बनाने में युवा पीढ़ी की महत्ती भूमिका :- सुश्री बी.के . किरण

पटना: राजधानी पटना के एजी कालोनी स्थित आर.सी.सेंट्रल स्कूल के प्रांगण में ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, एजी कालोनी शाखा की संचालिका बहन सुश्री बी.के किरण जी के कुशल मार्गदर्शन में नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाभियान कार्यक्रम संपन्न कराया गया। नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाभियान कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका श्रीमती अमृता सिन्हा जी ने किया जबकि परिचय प्रधानाचार्य श्री राकेश कुमार मिश्र जी ने कराया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बहन सुश्री बी.के किरण जी के कर कमलों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए शिक्षिका श्रीमती सरिता कुमारी जी ने कहा कि नशा वर्तमान समय के लिए अभिशाप है,और हम सब कहीं न कहीं इस कुरीतियों से प्रभावित हो रहे हैं। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सुश्री बी.के किरण जी ने कहा कि आज सम्पूर्ण विश्व नशा के गिरफ्त में आ चुका है और खासकर युवा पीढ़ी इससे कहीं ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।यदि हम सब इस दिशा में सतर्क नहीं हुए तो सब कुछ बर्वाद होते हुए अपने आंखों के सामने देखते रह जाएंगे। नशामुक्ति एक सभ्य, सुरक्षित और समृद्ध समाज निर्माण की आवश्यक शर्त है। नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक जीवन को पूरी तरह से तबाह कर देता है। इसमें न केवल एक इंसान कमजोर होता है बल्कि उसका सम्पूर्ण परिवार और समाज गंभीर समस्या के दुष्परिणाम भुगतने को विवश होता है।इस समस्या का समाधान हेतु हम सबका परम कर्तव्य है कि कुछ करणीय कार्यों को स्वयं करें या समाज के बीच जन जागरुकता फैलाने में अपनी महत्ती भूमिका का निर्वहन करें जिसके तहत जागरुकता अभियान, पुनर्वास केंद्र,नशा से होने वाली परेशानी की जानकारी आदि किया जा सकता है। इनके उद्बोधन के पश्चात् सभी उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षक बंधु -भगिनी के बीच नशामुक्ति प्रतिज्ञा कराया गया।आभार ज्ञापन प्रकट करते हुए शिक्षिका श्रीमती ज्योति कुमारी जी ने कहा कि नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाभियान का कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय प्रयास है।इस महाभियान में आए हुए अतिथियों का विद्यालय परिवार की ओर से कोटि-कोटि आभार ।इस अवसर पर श्री धर्मेन्द्र कुमार सुधांशु, श्री शिव कुमार साहू, श्री नरेश प्रसाद, श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव, सुश्री सुरभि कुमारी, सुश्री ऋचा तिवारी, सुश्री इशिका कुमारी, सुश्री रुचि कुमारी, श्रीमती मधु कुमारी, श्री कामेश्वर मिश्र सहित अन्य की उपस्थिति रही।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ