Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

विश्रामनगर में छात्राओं को मिली निःशुल्क सरस्वती साइकिलें, शिक्षा से जोड़ने के संकल्प को मिली नई गति

विश्रामनगर में छात्राओं को मिली निःशुल्क सरस्वती साइकिलें, शिक्षा से जोड़ने के संकल्प को मिली नई गति

  • RMSA हाई स्कूल परिसर में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों ने बालिका शिक्षा, नैतिक मूल्यों और उज्ज्वल भविष्य का दिया संदेश

विश्रामनगर, 5 अगस्त। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी निःशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत बुधवार को शासकीय RMSA हाई स्कूल, विश्रामनगर में गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने तथा विद्यालय से जुड़ाव को सुदृढ़ बनाने का संदेश दिया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि श्री दिवाकर मुखर्जी (जिला संयोजक, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाजपा) थे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री निखिल मित्रा (विधायक प्रतिनिधि), श्री समीर हालदार (विधायक प्रतिनिधि एवं SMDC विश्रामनगर), श्री सुरेश सिंह (पूर्व सरपंच, विश्रामनगर) तथा श्री रोहित गुप्ता (अध्यक्ष, SMDC विश्रामनगर) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती अंजना टोप्पो ने की।

अपने संबोधन में विधायक प्रतिनिधि श्री निखिल मित्रा ने निःशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण योजना की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि यह योजना छात्राओं के लिए शिक्षा तक पहुँच को सरल बनाती है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया।

मुख्य अतिथि श्री दिवाकर मुखर्जी ने कहा कि इस योजना की शुरुआत वर्ष 2004 में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने तथा विद्यालय छोड़ने वाली छात्राओं (ड्रॉपआउट) की संख्या कम करने के उद्देश्य से की गई थी। उन्होंने कहा कि आज यह योजना अपने उद्देश्य को सफलतापूर्वक पूरा करती दिखाई दे रही है और हजारों छात्राओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है।

उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में नैतिक मूल्यों, अनुशासन, परिश्रम एवं संस्कारों का महत्व बताते हुए कहा कि शिक्षा केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि बेहतर व्यक्तित्व निर्माण की आधारशिला है। समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के वरिष्ठ व्याख्याता श्री ख्रीस्त कुमार केरकेट्टा, श्री राहुल कुमार कश्यप, सुश्री मंजुला कुजूर, श्रीमती आरती जायसवाल, श्रीमती ममता चंदनिहा, श्री सुमंत साय, श्री आकाश निराला सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। पूरे आयोजन का वातावरण उत्साह, अनुशासन और शिक्षा के प्रति समर्पण की भावना से ओत-प्रोत रहा।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ