Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

देश हित

देश हित

डॉक्टर सुधा सिन्हा
देश का झंडा नहीं झुक सकता है किसी वार से
कोई भी आके डरा सकता नहीं तलवार से


कितनी गोली खायी हमने आजादी तब मिल पाई
हाथ से जाने न दे इसे ,कूच जाये संसार से


सबसे हमको मिल के रहना ये हमारी नीति है
खुश हो जायें गाधी जी जो देख ले क्षितिज पार से


हमला पहलगाम का तो बदला हमने ले लिया
पाक तुझको चुल्लू भर पानी में डूबना हार के


सिन्धू का समझौता हमने रद्द किया तेरी चाल से
पानी अब तो सूख गया है तेरे सारे जार से


आपरेशन सिन्दूर करके तांडव हमने कर दिया
पाक अब तो सहम जाना युद्ध आर पार से


देश हित से तो बडा कुछ भी नहीं सुन साथी रे
सारी बातों को तुम्हें समझाना मुझे है प्यार से


डॉक्टर सुधा सिन्हा, पटना।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ