तेरे बिना भी जी रहे हैं
डॉ. राकेश दत मिश्र
तेरे बिना भी जी रहे हैं,
मगर जीने का एहसास नहीं,
दिल में दर्द तो बहुत है,
मगर कहने को कोई पास नहीं।
तेरी यादों के साए में,
हर शाम मेरी ढल जाती है,
चेहरे पर मुस्कान रहती है,
पर आँखें सब कह जाती हैं।
तू जहाँ भी रहे, खुश रहे हर पल,
बस यही दुआ है मेरी,
तेरी राहों में खुशियाँ हों,
हर सुबह हो उजली तेरी।
तुझसे बढ़कर आज भी कोई,
मेरे दिल के इतने पास नहीं,
तू दूर सही मेरी ज़िंदगी से,
पर दिल से कभी दूर नहीं।
कभी मेरी याद आए तो,
बस इतना समझ लेना—
कोई आज भी तुझे चाहता है,
और तेरा नाम लेकर जीता है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews