दिल्ली में केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी से मिले पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र, राज्य की प्रमुख सड़क व पुल परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति का अनुरोध
माननीय पथ निर्माण मंत्री ने बिहार में आवागमन को सुगम, सुरक्षित तथा आर्थिक गतिविधियों को गति देने हेतु निम्नलिखित प्रमुख मांगें व प्रस्ताव शीघ्र स्वीकृति हेतु केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखे:-
हाजीपुर से मुजफ्फरपुर तक काँवरिया पथ के डीपीआर तैयार करने के निदेश
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-22 (NH-22) के किनारे हाजीपुर से मुजफ्फरपुर तक 6 मीटर चौड़े कच्चे काँवरिया पथ के निर्माण की स्वीकृति शीघ्र देने का अनुरोध किया गया था। बैठक में माननीय केंद्रीय मंत्री ने अनुरोध पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए काँवरिया पथ के निर्माण हेतु पदाधिकारियों को शीघ्र डीपीआर (DPR) तैयार करने का निदेश दिया। श्रावणी मेला एवं भादो मेला के दौरान प्रत्येक वर्ष बिहार सहित देश के विभिन्न राज्यों से लाखों श्रद्धालु सारण जिले के पहलेजा घाट से पवित्र गंगाजल लेकर मुजफ्फरपुर स्थित प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए पैदल यात्रा करते हैं।
विक्रमशिला सेतु के समानान्तर पांटून ब्रिज के निर्माण की स्वीकृति
NH-131B पर स्थित विक्रमशिला सेतु के स्थायी पुनर्निर्माण हेतु बेली ब्रिज हटाया जाना है। इसके समाधान हेतु निर्माणाधीन नए विक्रमशिला सेतु के समानांतर एक अस्थायी पांटून ब्रिज निर्माण की तत्काल स्वीकृति मांगी गई है। माननीय पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि पांटून ब्रिज निर्माण से यातायात बाधित नहीं होगा और लाखों यात्रियों, व्यापार, कृषि व स्वास्थ्य सेवाओं पर भी प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा।मुजफ्फरपुर – बरौनी (NH-122) 4-लेन चौड़ीकरण एवं मुजफ्फरपुर पूर्वी बाईपास
भारतमाला परियोजना के तहत मुजफ्फरपुर-बरौनी 4-लेन चौड़ीकरण तथा पूर्व-पश्चिम गलियारा (NH-27) से सीधा संपर्क स्थापित करने हेतु मुजफ्फरपुर पूर्वी बाईपास के निर्माण के लिए NHAI को शीघ्र DPR पूरा कर निविदा प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया।
NH-139 के नौबतपुर से झारखण्ड सीमा तक 4-लेन चौड़ीकरण
पटना, वाराणसी-राँची-कोलकाता कॉरिडोर को जोड़ने वाले NH-139 पर भारी यातायात व दुर्घटनाओं को देखते हुए औरंगाबाद, ओबरा और अम्बा बाईपास सहित नौबतपुर से झारखंड सीमा तक 4-लेन चौड़ीकरण की स्वीकृति शीघ्र देने का आग्रह किया गया।बरियारपुर–खड़गपुर–संग्रामपुर–जमुई (NH-333) 4-लेन सड़क निर्माण
DPR तैयार होने एवं संरेखण अनुमोदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद भूमि अधिग्रहण व परियोजना की अंतिम स्वीकृति का निर्देश देने की मांग की गई।
NH-333A (बरबीघा–शेखपुरा–जमुई–बांका–पंजवारा) परियोजना
प्रधानमंत्री बिहार पैकेज के तहत 116 किमी सड़क निर्माण व भू-अर्जन प्रक्रिया प्रगति पर है। वन भूमि अपयोजन की सैद्धांतिक स्वीकृति के बाद मंत्रालय से इस परियोजना को जल्द अंतिम मंजूरी देने का अनुरोध किया गया।
बिहपुर–फुलौत कोसी पुल से हरिओ पंचायत को एप्रोच रैम्प से संपर्कता
बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के हरिओ पंचायत स्थित गोविन्दपुर-मुशहरी एवं कहारपुर गाँवों को बाढ़ के दौरान आवागमन की समस्या से निजात दिलाने हेतु निर्माणाधीन पुल से एप्रोच रैम्प का निर्माण कराने का आग्रह किया गया।
भागलपुर–बलझोर (NH-133E) हेतु शीघ्र बिड/निविदा आमंत्रण
बिहार-झारखंड सीमा पर बलझोर स्थित जमुआ नदी पुल जर्जर अवस्था में है। 4-लेन चौड़ीकरण हेतु 90% भूमि उपलब्ध होने के कारण तत्काल निविदा आमंत्रित करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया।हाजीपुर पासवान चौक से बिदुपुर तक गंगा के उत्तरी किनारे एलिवेटेड सड़क
कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6-लेन पुल के उत्तरी पहुँच पथ पर घनी आबादी के कारण विस्थापन से बचने हेतु एलिवेटेड रोड के निर्माण हेतु आवश्यक निर्देश देने का अनुरोध किया गया।
भागलपुर जिले के बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में अंतर्गत हरिओ पंचायत के गोविन्दपुर-मुशहरी एवं कहारपुर गाँव को निर्माणाधीन फुलौत बिहपुर पुल से रैम्प के माध्यम से जोड़ने के संबंध में भी चर्चा की गई।
फुलौत बिहपुर पुल से एक रैम्प का निर्माण कर गोविन्दपुर-मुशहरी एवं कहारपुर गाँव को जोड़ने हेतु देने की कृपा की जाय ताकि यहाँ के निवासियों को इस बहुप्रतिक्षित पुल का लाभ मिल सके तथा आवागमन सुगम एवं सुरक्षित हो।
केंद्रीय सड़क निधि (CRIF) से नई योजनाओं की स्वीकृति
बिहार के विभिन्न महत्वपूर्ण एवं जर्जर संपर्क मार्गों के कायाकल्प व उन्नयन हेतु CRIF के तहत नए प्रस्तावों पर स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया गया।
उन्होंने बताया कि माननीय केंद्रीय मंत्री ने सभी विषयों को गंभीरतापूर्वक सुना और सकारात्मक आश्वासन दिया। साथ ही केंद्रीय मंत्री ने बिहार आकर संबंधित परियोजनाओं एवं प्रस्तावित स्थलों का स्वयं अवलोकन करने की बात कही है। ई. कुमार शैलेन्द्र ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री के विकसित भारत के विजन तथा माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार की कनेक्टिविटी और अधिक सुदृढ़ होगी तथा राज्य के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews