Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

हर घर तिरंगा-2026 : सहकारिता विभाग अंतर्गत राज्य के सभी पैक्स द्वारा निकाली गयी बाइक रैली और तिरंगा यात्रा

हर घर तिरंगा-2026 : सहकारिता विभाग अंतर्गत राज्य के सभी पैक्स द्वारा निकाली गयी बाइक रैली और तिरंगा यात्रा

  • हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से गांव-गांव तक देशभक्ति की भावना का संचार करने का प्रयास- राम कृपाल यादव

पटना, 10 अगस्त 2026
सहकारिता विभाग द्वारा वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राज्य के सभी सहकारी समितियों एवं कार्यालयों द्वारा ‘हर घर तिरंगा-2026’ का व्यापक स्तर पर आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में राज्यभर के जिला स्तरीय सहकारी बैंक, पैक्स (प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों) एवं अन्य सहकारी संस्थानों द्वारा बाइक रैली निकाल कर लोगों को जागरुक किया गया। साथ ही, पंचायत स्तर पर तिरंगा यात्राएं भी निकाली गयीं, जिनमें सहकारिता विभाग से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सहकारी समिति के सदस्यों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। सभी जिला मुख्यालयों के महत्वपूर्ण चौक-चौराहों से गुजरती हुई बाइक रैली एवं तिरंगा यात्रा लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहीं। अगले एक सप्ताह में विभाग द्वारा जिला एवं पंचायत स्तर पर विविध जागरुकता कार्यक्रमों का संचालन प्रस्तावित है, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी, रंगोली, सेल्फी विद तिरंगा इत्यादि मुख्य रूप से शामिल हैं ।


सहकारिता विभाग के मंत्री श्री राम कृपाल यादव के अनुसार, “राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में सहकारिता विभाग का महत्वपूर्ण योगदान है। विभाग की पंचायत स्तर तक मजबूत उपस्थति है। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से गांव-गांव तक आमजन में देशभक्ति की भावना का संचार करने का प्रयास किया जा रहा है।”

विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुरूप 17 अगस्त 2026 तक इस अभियान को संचालित किया जा रहा है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ