भारतीय जन महासभा के अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने आवास पर फहराया राष्ट्रध्वज

जमशेदपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जन महासभा के अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने मानगो, जमशेदपुर स्थित अपने आवास पर राष्ट्रध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान को नमन करते हुए राष्ट्र के प्रति समर्पण का संकल्प दोहराया।
धर्म चंद्र पोद्दार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जन महासभा से जुड़े अनेक लोगों ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में अपने-अपने स्थानों पर तिरंगा फहराकर अथवा राष्ट्रध्वज को सलामी देकर राष्ट्रीय पर्व मनाया।
उन्होंने बताया कि इस क्रम में दीप शेखर सिंहल, प्रकाश मेहता, अनीता झालीवाल, पूजा कुमारी, निशा वाणी, सविता मालवीय, आरती श्रीवास्तव, कमल कुमार नरेडी, डॉ. आर.एस. अग्रवाल, नरेंद्र पुरोहित, शिव शंकर पाल, पीयूष तुलस्यान, सुमित राज कात्यायन और अजीत सिंह सहित महासभा से जुड़े कई लोगों ने अपने-अपने क्षेत्रों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान प्रकट किया।
पोद्दार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों को स्मरण करने का दिन है, जिनके त्याग और बलिदान से देश को आजादी मिली। उन्होंने नागरिकों से राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को मजबूत करने के लिए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।इस अवसर पर राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews