Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

प्यारा भारत

प्यारा भारत

संजय जैन


मैं हिल मिलकर रहने में
विश्वास बहुत करता हूँ।
अपने अरमानों को भी
साकार मैं करता हूँ।
देश प्रेम के भावों को
दुनियां को समझता हूँ।
देश प्रेम की ज्योति को
घर घर में जलता हूँ।।
मैं हिल मिलकर रहने में
विश्वास बहुत करता हूँ।।


कितना प्यार कितना न्यारा
देश हमारा भारत है।
लोकतंत्र को माननें वाला
देश हमारा भारत है।
दुनियां को दर्पण दिखता
वो देश हमारा भारत है।
लाखों महापुरुषों और मुनियों ने
जन्म लिया है भारत में।।
मैं हिल मिलकर रहने में
विश्वास बहुत करता हूँ।।


राम कृष्ण तुलसी सूर आदि
भी जन्में है इस भारत में।
भक्ति संगीत का भी बड़ा
उदहारण हमारा भारत है।
दुनियां की नजरों में धर्मनिर्क्षेप
देश हमारा भारत है।
इसलिए तो मंदिर मस्ज़िद गुरुद्वारें
फैले हुये है भारत में।।
मैं हिल मिलकर रहने में
विश्वास बहुत करता हूँ।।


भारत के कण-कण में बसते
लाखों देवी देवताजन।
चारों दिशाओं में फैले है
लाखों वीर योध्दाजन।
भगत चंद्रशेखर मंगल पांडे
दुर्गा लक्ष्मी अहिला जैसी
महिलायें जन्मी है भारत में।
इसलिए योध्दाओं का देश
लोग कहते है भारत को।।
भारत को हाँ भाई भारत को
हाँ हाँ भाई अपने भारत को।।
मैं हिल मिलकर रहने में
विश्वास बहुत करता हूँ।।


जय हिंद, जय भारत
जय जिनेंद्र
*स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर समस्त देशवाशियों को बहुत बहुत बधाई और शुभ कामनाएं।*


संजय जैन "बीना" मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ