एसएसबी पटना मुख्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

पटना। 80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), पटना द्वारा 15 अगस्त 2026 को सीमांत मुख्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया।
समारोह के दौरान श्री निशीत कुमार उज्ज्वल, भा.पु.से., महानिरीक्षक, सशस्त्र सीमा बल, सीमांत मुख्यालय, पटना द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसके पश्चात राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई।
इस अवसर पर महानिरीक्षक ने सभी बलकर्मियों एवं उनके परिजनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा एवं सेवा में बलकर्मियों द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और साहस की प्रशंसा की।


स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान एसएसबी परिवार में देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा की भावना देखने को मिली। कार्यक्रम ने बलकर्मियों को देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपने दायित्वों को और अधिक निष्ठा के साथ निभाने का संदेश दिया। इस अवसर पर के रंजीत, मुकेश कुमार, मुन्ना सिंह, कमांडेड पशु चिकित्सा विचार नेमा, उप कमाडेंट विकास कुमार जयसवाल, कुमार अभिषेक सहायक कमाडेंट प्रभात कुमार, अभिषेक कुमार की उपस्थिति रही
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews