Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

समय और शिक्षा की पुकार

समय और शिक्षा की पुकार

डॉ. अनिता देवी
समय कहता है धीरे-धीरे,
मुझे व्यर्थ न गँवाना तुम,
मैं जो बीत गया एक बार,
फिर कभी न पाना तुम।


शिक्षा माँ की ममता जैसी,
जीवन को आकार देती है,
सूने मन के अंधियारे में,
ज्ञान का दीप जला देती है।


कितने बच्चे सपने लेकर,
पुस्तकों से नाता जोड़ते हैं,
कठिन परिस्थितियों में भी,
उम्मीद के दीप न छोड़ते हैं।


जिसने शिक्षा को अपनाया,
उसने जग में मान पाया,
मेहनत और समय के बल पर,
अपना सुंदर भविष्य बनाया।


समय की कीमत जो न समझे,
जीवन भर पछताता है,
बीत गए हर एक पल पर,
आँसू ही बरसाता है।


आओ बच्चों, आओ मिलकर,
एक नया संकल्प करें,
समय और शिक्षा के बल पर,
देश का उज्ज्वल कल्प करें।


शिक्षा से ही राष्ट्र सजेगा,
हर घर में खुशहाली आएगी,
ज्ञान और संस्कार की गंगा,
धरती पर मुस्कान बिखराएगी।


इसलिए हे मानव! याद रखो,
समय और शिक्षा अमूल्य धन हैं,
इनकी सच्ची कदर जो करता,
उसके जीवन में हजारों वसंत हैं।

लेखिका -डॉ. अनिता देवी शिक्षिका जिला पूर्वी चंपारण बिहार
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ