निदेशक डाक सेवाएं प्रियंका जैन ने किया पटना जीपीओ का निरीक्षण, ग्राहक सेवा और नवाचार पर दिया विशेष जोर

पटना, 24 जून 2026। बिहार परिमंडल की निदेशक डाक सेवाएं प्रियंका जैन ने बुधवार को ऐतिहासिक पटना जीपीओ का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उनका पुष्पगुच्छ, शॉल एवं विशेष स्मृति-चिह्न ‘माई स्टैम्प’ भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने फिलाटेली अनुभाग, वर्कप्लेस ट्रेनिंग सेंटर सहित जीपीओ की विभिन्न शाखाओं का भ्रमण कर वहां संचालित कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कर्मचारियों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी कार्यप्रणाली, अनुभवों और सुझावों की जानकारी प्राप्त की तथा सेवाओं की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने पर जोर दिया।
फिलाटेली अनुभाग में निदेशक डाक सेवाओं को डाक टिकट संग्रह, फिलाटेलिक गतिविधियों तथा विभाग द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर डाक विभाग की उपलब्धियों और आधुनिक सेवाओं का भी प्रस्तुतीकरण किया गया।
.jpeg)
पटना जीपीओ के चीफ पोस्टमास्टर रंजय कुमार सिंह ने निदेशक का स्वागत करते हुए संस्थान की प्रमुख उपलब्धियों, ग्राहक सेवाओं और विभागीय गतिविधियों की जानकारी दी।
अपने प्रेरक संबोधन में श्रीमती प्रियंका जैन ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से ग्राहक सेवा, कार्यकुशलता, नवाचार और टीम भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बदलते समय में डाक विभाग को जनविश्वास बनाए रखने के लिए सेवाओं को और अधिक प्रभावी, आधुनिक तथा जनोन्मुखी बनाना होगा।
उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान डाक विभाग द्वारा निभाई गई ऐतिहासिक और संवेदनशील भूमिका का स्मरण करते हुए कहा कि संकट के समय जिस समर्पण और सेवा भावना का परिचय विभाग के कर्मचारियों ने दिया था, उसी भावना के साथ आज भी आम जनता तक सभी सेवाएं पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विभाग की प्रासंगिकता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए प्रत्येक कर्मचारी की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने निदेशक डाक सेवाओं के मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विभागीय सेवाओं को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं जनहितकारी बनाने का संकल्प दोहराया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews